Connect with us

छत्तीसगढ़

बासी रोटियां खोल सकती है किस्मत! आजमाएं यह सरल उपाय

Published

on

ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की समस्याओं से लेकर ग्रहों की शांति के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से बाद व्यक्ति का जीवन सफल हो सकता है। क्योंकि कई बार हमारी समस्या कुंडली में मौजूद ग्रह भी होते हैं तो कई बार इनके पीछे नकारात्मक ऊर्जा या फिर कोई अन्य बाधा भी हो सकती है। इसलिए अगर आपको धन संबंधी, पारिवारिक क्लेश के कारण दिक्कत आ रही हैं तो आप ज्योतिष के उपाय आजमा सकते हैं।

ज्योतिष शास्त्र में बताए कई उपायों में से एक उपाय है रोटी का उपाय। जी हां, रोटी आपके पेट को भरने के तो काम आती ही है इसके साथ ही रोटी आपके परिवार में खुशियां भरने व तिजोरी भरने में भी काम की है। कैसे आइए जानते हैं-राहु दोषों को शांत करने के लिएअगर कोई व्यक्ति कुंडली में राहु दोष के कारण परेशान है और करियर में उन्नति में बार-बार रुकावट आती है, तो उस व्यक्ति को प्रतिदिन एक रोटी पर सरसों का तेल लगाकर काले कुत्ते को खिलाना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से राहु दोष से मुक्ति मिलती है और साथ ही शनिदेव की कृपा भी प्राप्त होती है।

यह भी पढ़ें   साक्षरता सप्ताह के तहत जिले में हुए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम

धन-दौलत व ऐश्वर्य के लिएअगर आप अपने घर में हमेशा सुख-समृद्धि व ऐश्वर्य पाना चाहते हैं व साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो प्रतिदिन घर पर बनने वाली पहली रोटी गाय के लिए निकालें और उन्हें खिलाएं।शनि की साढ़ेसाती या ढैय्याजिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रकोप है वो लोग इससे निजात पाने के लिए अमावस्या के दिन या फिर हफ्ते में किसी भी शनिवार के दिन दो बासी रोटी और खीर गाय को खिलाएं। इस उपाय से शनि का प्रकोप कम होने लगता है।पारिवारिक क्लेश दूर करने के लिएअगर आपके घर में रोजाना बेवजह का कलह होता है तो आप प्रतिदिन अपने घर में बनने वाली रोटियों में से आखिरी रोटी काले कुत्ते को खिलाएं। इस उपाय से पारिवारिक क्लेश दूर होता है और घर में शांति बनी रहती है।तरक्की में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिएनव ग्रहों की शांति के लिए और तरक्की में बाधाओं को दूर करने के लिए पांच बासी रोटी के छोटे-छोटे टुकड़े करके पक्षियों को खिलाना चाहिए। इससे तरक्की में आ रही अड़चनें दूर होती है और नवग्रह शांत होते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल ने किया मां दन्तेश्वरी एयरपोर्ट में लगेज कन्वेयर बेल्ट का शुभारंभ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: दो कर्मचारियों समेत 54 कैदी पाए गए कोरोना पॉजिटिव... मचा हडकंप
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ को राष्ट्रपति मुर्मू के हाथों मिला भूमि सम्मान
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending