छत्तीसगढ़
महिला संबंधी अपराध पर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
नाम आरोपी:- 1. भरत केंवट पिता मछंदर केंवट उम्र 20 वर्ष ।
- अजय पटेल पिता परखीत पटेल उम्र 28 वर्ष ।
- छतलाल केंवट पिता संतोष केंवट उम्र 23 वर्ष ।
- एक अन्य (विधि से संघर्षरत बालक )
सभी निवासी ग्राम लगरा थाना सरकण्डा, जिला – बिलासपुर (छ.ग.)
बिलासपुर। दिनांक 24.02.2023 को पीड़िता ने थाना सरकण्डा में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपोलो नर्सिंग कॉलेज की छात्रा है जो अपने दोस्त के साथ दिनांक 24.02.2023 के रात्रि करीब 08.30 से 09.30 बजे के मध्य अपने सहेली से मिलने शासकीय नर्सिंग हॉस्टल लगरा जा रही थी, कि शासकीय नर्सिंग हॉस्टल के कुछ दूर पहले सुने स्थान पर 4 लड़के इनके मोटर सायकल को रूकवाकर गंदी-गंदी गाली गुप्तार मारपीट करते हुये 3 लड़के इसके दोस्त लाकेश पटेल को अंधेरे में ले गये एवं एक लड़का जिसका नाम भरत बोल रहे थे वह पीड़िता को जबरन बेसरम झाड़ की ओर ले जाकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बना कहते हुये बुरी नियत से चेहरे एवं शरीर के अन्य भागों छूते हुये शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था, जिसे मना करने पर गाली गुप्तार करते हुए इसके पास रखे मोबाईल व 300 रू. तथा इसके दोस्त के पास रखे मोबाईल व 500 रू. को लूट लिए एवं किसी को बताने पर जान मारने की धमकी देने लगे इस बीच पीड़िता के साथ वाले युवक द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर दिए जाने पर डर से मोटर सायकल में सभी धमकी देते हुये भाग गये, पीड़िता की उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 266 / 2023 धारा 341,294, 354, 354 (क), 394, 506, 323, 34 भादवि पंजीबद्ध कर घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भापुसे), को अवगत कराया गया जिनके द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने निर्देशित किये जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकण्डा पूजा कुमार के दिशा निर्देशन थाना प्रभारी सरकंडा फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपियों की पता तलाश कर आरोपी भरत केंवट को पकड़ा गया, जिससे पूछताछ करने पर अपने 2 अन्य साथी एवं 1 नाबालिक के साथ मिलकर घटना घटित करना स्वीकार किये, जिनके कब्जे से पीड़िता के लूटे हुये मोबाईल एवं 200 रू. तथा पीड़िता के आई डी कार्ड व किट बॉक्स को बरामद कर आरोपियों को विधिवत् गिरफतार किया गया है, जिन्हे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाता है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, स. उ. नि. दिनेश तिवारी, प्र. आर. विनोद यादव, प्रमोद सिंह, म.प्र. आर. संगीता नेताम, आरक्षक राहुल सिंह, मिथलेश सोनी, भागवत चंद्राकर, सोनू पाल, विवेक राय, संजीव जांगड़े, मनोज बघेल का विशेष योगदान रहा।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized14 hours ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized4 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized6 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
