Connect with us

छत्तीसगढ़

पांच महीने में ही बंद हो गई बिलासपुर-इंदौर विमान सेवा!

Published

on

बिलासपुर। बिलासपुर—इंदौर विमान सेवा की बुकिंग 26 मार्च से बंद कर दी गई है। समर शेड्यूल में बिलासपुर- इंदौर फ्लाइट को शामिल नहीं किया गया है। 5 महीने पहले बिलासपुर -भोपाल विमान सेवा को बंद करने के बाद बिलासपुर -इंदौर फ्लाइट की सौगात दी गई थी। पांच महीने में ही बिलासपुर -इंदौर फ्लाइट को बंद करने से लोगों में बड़ी नाराजगी है। हवाई सुविधा नागरिक जन संघर्ष समिति ने इसका विरोध जताया है। शहर व अंचलवासियों को इंदौर के लिए हवाई जहाज की सुविधा सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को मिल रही थी लेकिन अब इस पर भी ग्रहण लगता नजर आ रहा है।

हवाई सुविधा नागरिक जन संघर्ष समिति के अनुसार एकबार विमान सेवा के नाम पर बिलासपुर के साथ धोखा किया गया है। जानबूझकर बिलासपुर को हवाई सेवा से उपेक्षित किया जा रहा है। पहले बिलासपुर-भोपाल विमान सेवा को बंद किया गया। अब बिलासपुर-इंदौर विमान सेवा को समर शेड्यूल में शामिल न कर हवाई यात्रियों और बिलासपुर के साथ छलावा किया गया है। हवाई सुविधा नागरिक जनसंघर्ष समिति ने इसके लिए सरकारों को जिम्मेदार बताते हुए विरोध में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। बता दें कि अक्टूबर 2022 में ही बिलासपुर को इंदौर- बिलासपुर फ्लाइट की सौगात मिली थी। उम्मीद जताई जा रही थी कि, फ्लाइट की सुविधा नियमित रहेगी, लेकिन समर शेड्यूल में फ्लाइट को शामिल न कर हवाई यात्रियों को बड़ा झटका मिला है।

यह भी पढ़ें   CG: नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

गौरतबल है कि अलायंस एयर कंपनी द्वारा बिलासपुर-इंदौर बिलासपुर के बीच नई विमान सेवा शुरू की गई थी। इस फ्लाइट को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। मंत्री सिंधिया दिल्ली से और सीएम बघेल रायपुर से कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़े थे। नई फ्लाइट के शुभारंभ अवसर पर बिलासा एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया था। विमानन कंपनी ने भोपाल फ्लाइट को 26 सितबंर से बंद कर दिया था। इसका कारण उस रूट में पर्याप्त यात्री का नहीं मिलना बताया गया। इसके बाद नई दिल्ली – जबलपुर से भोपाल जाने वाली फ्लाइट का तीन अक्टूबर से इंदौर तक विस्तार करने का निर्णय लिया गया था।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: छठ घाट पर लगा योगा करने वालों का तांता, कांग्रेस नेता मीनू की अगुवाई में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की एक अनूठी पहल…
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : 16 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी करने जा रहे बड़ा आंदोलन!
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   पति ने चरित्र शंका पर पत्नि का गला दबाकर किया हत्या, पुलिस ने चंद घंटो में आरोपी को दबोचा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending