Connect with us

छत्तीसगढ़

दो अलग-अलग स्थानों में अवैध शराब बेचने वालों को चरचा पुलिस ने पकड़ा

Published

on

कोरिया| (1) आज दिनाँक 07.07.2021 को पुलिस अधीक्षक कोरिया (संतोष कुमार सिंह) के निर्देशन में चरचा पुलिस स्टाफ विभिन्न क्षेत्रों में आबकारी एक्ट की कार्यवाही हेतु रवाना हुये थे जो जरिये मुखबिर सूचना मिला की ग्राम सरडी पण्डोपारा का सुशील पण्डो अवैध हांथ भटठी से निर्मित महुआ शराब बिक्री करने हेतु अपने घर में रखा है मुखबिर सूचना पर गवाहों के साथ ग्राम सरडी पण्डोपारा सुशील पण्डो के घर जाकर रेड कार्यवाही किया गया। जिसके घर में एक 15 लीटर के प्लास्टिक के जरीकेन में अवैध हांथ भटठी से निर्मित करीबन 14 लीटर महुआ शराब कीमती करीबन 1400.00 रूपये का मिला एवं मुखबीर की सूचना पर ग्राम फूलपुर जाबरपारा रोशन किण्डो के घर जाकर रेड कार्यवाही किये। जो रोशन किण्डो के घर में एक पांच लीटर वाले ज‍रीकेन में 05 लीटर तथा एल्युमिनियम के डेक्‍ची में 08 लीटर करीब अवैध हांथ भटठी से बना महुआ शराब कुल 13 लीटर कीमती करीबन 1300.00 रूपये का मिला। आरोपीयों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपीयों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया था जो न्यायालय द्वारा आरोपियों का जेल वारंट जारी करने पर जिला जेल बैकुन्ठपुर में दाखिल किया गया ।

यह भी पढ़ें   लूट के इरादे से कोटा के पेट्रोल पंप में गोली चलाने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

(2) दिनाँक 07.07.2021 को पुलिस अधीक्षक कोरिया (संतोष कुमार सिंह) के निर्देशन में पटना पुलिस स्टाफ द्वारा अलग-अलग विभिन्न क्षेत्रों में आबकारी एक्ट की कार्यवाही हेतु रवाना हुये थे जो पेट्रोलिंग दौरान जरिये मुखबिर सूचना पर
1 भगवानदास यादव पिता स्वर्गीय मानसाए उम्र 70 वर्ष साकिन ग्राम अमहर थाना पटना जिला कोरिया से अवैध हांथ भटठी से निर्मित महुआ शराब बिक्री करने हेतु परिवहन करते हुए लगभग 2 लीटर महुआ शराब कीमती 300 रुपये का
2 परमेश्वर उर्फ राजू चक्रधारी पिता लोटन प्रसाद चक्रधारी उम्र 35 वर्ष ग्राम पुठा चूड़ी पारा थाना पटना जिला कोरिया से अवैध हांथ भटठी से निर्मित महुआ शराब लगभग 4 लीटर कीमती 400 रुपये का जब्त कर कार्यवाही किया गया।

यह भी पढ़ें   प्रदेश के इस जिले में संचालित होगा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कॉलेज

3 दिनाँक 07.07.2021 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर
1.संतोष सिंह पिता बेचू राम जाति गुण उम्र 42 वर्ष निवासी छिदीया बगीचा पारा थाना पटना जिला कोरिया
2.निलेश कुमार तिवारी पिता ध्रुवनाथ तिवारी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम महोरा जूनापारा थाना पटना जिला कोरिया से T-Gestc injection {buprenorphine injection I.P.} इंजेक्शन 95 नग तथा एविल इंजेक्शन 10ml का 105 नग कुल कीमती ₹23750 2 नग मोबाइल 1 नग मोटरसाइकिल बिक्री रकम ढाई सौ रुपए कुल जुमला रकम ₹51000 अवैध नशीली दवाइयां बिक्री हेतु परिवहन करते हुए पकड़ा जाकर धारा 22(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   इंदौर की फ्लाइट बंद होने के विरोध में बिलासपुर शहर बंद
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: खून से लथपथ नाले में मिली युवक की लाश, शरीर में चोट ही चोट...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : इस तारीख को होगा अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का लोकार्पण.. ट्रैफिक से मिलेगी निजात
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending