Connect with us

छत्तीसगढ़

Bilaspur: हत्या के फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Published

on

बिलासपुर। प्रार्थी मंगल लोनिया निवासी फोकटपारा कतियापारा थाना सिटी कोतावाली उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06.10.2022 को आरोपियान तना यादव, मानस, रविदास मानिकपुरी एवं अंकित रजक देर रात्रि बाजा बजाने की बात पर गाली गलौच धमकी देकर लोहे के राड, लकडी के बत्ता, प्लास्टिक पाईप से मारपीट कर आहत मंगल लोनिया एवं मोहल्ले की अन्य महिलाओ को चोट पहंुचाया गया था।

प्रहलाद लोनिया की गंभीर चोट लगने से ईलाज के दौरान मौत हो गयी कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 386/2022 धाराः-294,506,323,302,34 भादवि पंजीबव्द्ध कर आरोपी 01.रवि उर्फ गजनी मानिकपुरी पिता श्याम मानिकपुरी उम्र 25 वर्ष साकिन महामाया तालाब के पास तिफरा बिलासपुर, 02.अंकित रजक पिता स्व. संतोष निर्मलकर उम्र 22 वर्ष निवासी दयालबंद नारियल कोठी मधुबर रोड थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर को गिर. कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था।

यह भी पढ़ें   लग्जरी कार और बाइक में गांजा तस्करी करते 4 पकड़ाए, ओडिशा से यूपी ले जा रहे थे 4 लाख का गांजा

प्रकरण में 02 अन्य आरोपी संतोष यादव उर्फ तना एवं मानस गढेवाल उर्फ मलखान घटना दिनांक से फरार थे। मुखबिर सूचना मिली की आरोपी भीम देवांगन उर्फ निकेश देवांगन अटल आवास भाटागांव जिला रायपुर में छिपे होने की जानकारी मिली। मुखबिर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रकरण के फरार आरोपियो को गिरफ्तार करने निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली पूजा कुमार के मार्ग दर्शन में निरीक्षक सिटी कोतवाली प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम बनाकर प्रकण के फरार आरोपी 01. संतोष यादव उर्फ तना पिता स्व. भाउराम यादव उम्र 28 वर्ष साकिन कतियापारा कृष्णा गौशाला के पास थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर, 02 मानस गढेवाल उर्फ मलखान पिता भागवत गढेवाल उम्र 19 वर्ष साकिन शिव चौक कतियापारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर जो अटल आवास भाटागांव जिला रायपुर में छुपा हुआ था जिसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: सरकार का बड़ा फैसला, जन्माष्टमी पर बंद रहेंगे मदिरा और मांस की दुकानें

विशेष योगदानः- निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, प्र.आर. 505 निर्मल सिंह, आर. प्रेम सूर्यवंशी, नुरूल कादिर, तरूण केशरवानी (एसीसीयू)

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG: 58% आरक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष देश के तीन बड़े वकील रखेंगे राज्य का पक्ष
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाली भारतीय टीम एवं खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दी शुभकामनाएं
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बाल दिवस पर बच्चो के अधिकारों के संबंध में किया गया जागरूक
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending