Connect with us

छत्तीसगढ़

युवा संसद: छत्तीसगढ़ भाजयुमो ने अध्यक्ष रवि भगत के नेतृत्व में प्राप्त किया दूसरा स्थान, देशभर से 150 प्रतिभागी हुए शामिल

Published

on

नई दिल्ली। भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य के नेतृव में चेन्नई में युवा संसद का कार्यक्रम रखा गया था जिसमे मुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा , राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ जी, तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष के.अन्नामलाई ,भारतीय संस्कृति समन्वय के अध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे ,सांसद राकेश सिंह के द्वारा युवा संसद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

देश भर से 150 प्रतिभागी शामिल हुए। युवा संसद कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि भगत जी के नेतृत्व में भाजयुमो प्रतिनिधि मंडल शामिल हुए। युवा संसद में शामिल होने देशभर के विभिन्न राज्यों के युवा नेता आए हुए थे। जिसमे सभी प्रतिभागियों को केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय के मंत्री के रूप में अपनी बात को रखना व प्रश्नों युवा संसद के माध्यम से सभी युवा नेताओं ने अपनी बात सदन के पटल पर रखना था।जिसमे छ:ग के भाजयुमो टीम के द्वारा सभी विषयों को बहुत ही अच्छे तरीके से रखते हुए इस युवा संसद में अपना परचम लहराया गया।

यह भी पढ़ें   मोटरसायकल चोरी करने वाले के ऊपर हिर्री पुलिस ने की कार्यवाही

भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभरी विकास मित्तल और मनीष देवांगन ने बताया कि तमिलनाडु के चेन्नई में आयोजित युवा संसद में भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ से प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत जी के साथ भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग जी, सुश्री खुशबू बंजारे जी, प्रदेश मंत्री पीयूष सिंह ठाकुर जी, गौरी गुप्ता जी, गगन मित्तल जी शामिल हुए। भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारियों ने इस अवसर अनेक राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात कर विचार साझा की।


भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा संसद में पूरे देश भर से 150 प्रतिभागी शाम्मिल हुए जिसमे हर राज्य 3-4 लोग सम्मिलित थे। सभी ने बहुत अच्छा वक्तव्य रखा । छ:ग भाजयुमो प्रतिनिधि मंडल ने अपना परचम लहराते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ सहित प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात है। आज छत्तीसगढ़ का युवा देश की आवाज बन रहा है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : निःशुल्क वाहन चालक एवं मैकेनिक का प्रशिक्षण, आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च तक

युवा संसद में भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश को द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी ।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा जी ने कहाँ जीते हुए टीमों का दिल्ली में सम्मान किया जाहेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   खेल: खैरागढ़ में रंग लाई नदीम मेमन और उनकी टीम की मेहनत, जो सोचा वह कर दिखाया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 897.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG: हाथियों का आतंक, महिला समेत 2 लोगों को कुचला, दहशत में ग्रामीण
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending