Connect with us

छत्तीसगढ़

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पलारी ने मनाया स्थापना दिवस

Published

on

पलारी-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस पलारी इकाई द्वारा संगोष्टि व बाइक रैली कर मनाया गया, अतिथियों द्वारा दिप प्रज्वजल कर शुभारम्भ किया गया मंच संचालन नगर उपाध्यक्ष टुकेश साहू ने किया उक्त अवसर पर नगर इकाई के अध्यक्ष जानिक वर्मा ने कहा एबीवीपी विश्व का सबसे बड़ा संगठन है,जो छात्रो के व्यक्तित्व विकास की पाठशाला है। समाज और राष्ट्र के प्रति निष्ठा एवं विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस सभी कार्यकर्ताओ के लिए एक उत्सव है। नगर उपाध्यक्ष परस साहू ने कहा छात्रो को समाज व राष्ट्र के लिए हमेशा तैयार रहने की अपील की साथ ही यह छात्रो से प्रारम्भ हो, छात्रो की समस्याओं के निवारण हेतु एकत्रित छात्र शक्ति का परिचायक है। बलौदाबाजार से आये अक्षय टण्डन ने कहा विद्यार्थी परिषद के अनुसार, छात्र शक्ति ही राष्ट्रशक्ति होती है विद्यार्थी परिषद का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय पुर्ननिर्माण है।

यह भी पढ़ें   महिला से बलात्कार करने वाले आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार


मुख्यवक्ता व बलौदाबाजार पलारी विस्तारक लोकेन्द्र कुर्रे ने छात्रसभा को संबोधित करते हुए कहा स्थापना काल से ही एबीवीपी संगठन ने छात्रहित और राष्ट्रहित से जुड़े प्रश्नों को प्रमुखता से उठाया है और देशव्यापी आंदोलनो का नेतृत्व किया है।एबीवीपी ने छात्रहित से लेकर भारत के व्यापक हित से सम्बन्ध समस्याओ की ओर बार-बार ध्यान दिलाया है। आतंकवाद और भ्रष्टाचार जैसे राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ हम लगातार संघर्षरत रहे है शिक्षा के व्यसायिकरण के खिलाफ बार-बार आवाज उठाती रही है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला संयोजक लोकेश यदु पूर्व नगर अध्यक्ष रवि श्रीवास्तव पूर्व कार्यकर्ता राकेश छेदइय्या पार्षद सभापति नगर पंचायत पलारी रवि ध्रुव नारायण वैष्णव चंदन फेकर नारायण वैष्णव देवकुमार साहू कोणाल मनिकपूरी परमेश्वर साहू मुकेश प्रजापति रोहित साहू युवराज यादव विनसाहू ,उल्लास वर्मा , शैलेंद्र यादव , मनीष रात्रे, अवधेश, मनीष साहू, हेमंत, भूपेश,मनीष यादव, धनेश, चंदन, शैलेंद्र यादव,आशीष, रोहित,मुकेश रात्रे, ओम गुप्ता, संजय, धन्नू, कीर्ति , टिकेश्वरी, राधिका वैष्णव, सुमन, शैलेन्द्र यादव,शैलेन्द्र तिवारी, नारायण प्रसाद वुगेन्द्र साहू कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। आभार व्यक्त रोहित साहू एबीवीपी अध्यक्ष महाविद्यालय वटगन ने किया।

यह भी पढ़ें   स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत मंडल के विभिन्न स्टेशनों में चलाया गया प्लास्टिक निषेध अभियान

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर SDOP कोटा ने मारी रेड
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मासूम बच्चे की गला रेतकर हत्या
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत मंडल के विभिन्न स्टेशनों में चलाया गया प्लास्टिक निषेध अभियान
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending