Connect with us

छत्तीसगढ़

बुलेट में लगने वाली मॉडिफाई साइलेंसर के विषय में पुलिस अधिकारियों ने ली दुकान संचालकों व एजेंसियो की बैठक

Published

on


बिलासपुर। बुलेट एवं अन्य वाहनों पर मॉडिफाई साइलेंसर, कार आदि वाहनों पर ब्लैक फ़िल्म लगाए जाने एवं प्रेशर हार्न के सम्बन्ध में शहर के थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले ऑटो पार्ट्स दुकान संचलक, कार गैरेज, बाइक गैरेज के दुकान संचालकों की बैठक दिनाँक को 11 बजे स्थानीय बिलासगुड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जयसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक, (सिविल लाइन) संदीप कुमार पटेल (आई.पी.एस.),नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली ) पूजा कुमार (आई.पी.एस.) एवं यातायात के उप पुलिस अधीक्षक संजय साहू ने ली।

ज्ञात हो कि 03 अप्रैल को बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के आदेश के तारतम्य में यातायात पुलिस एवं शहर के तमाम थाना अंतर्गत बुलेट व मोटरसाइकिल में तेज कर्कश आवाज वाले मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही की गई, जिसमें 138 बुलेट वाहन की जांच की गई जिसमें 81 वाहनों में मॉडिफाई साइलेंसर पाए जाने पर मोटर व्हीकल की कार्यवाही की गई थी।

यह भी पढ़ें   CG Breaking : MBBS और एमडीएस चिकित्सक आज से हड़ताल पर, ठप्प रहेंगी सेवाएं!

बैठक में पुलिस अधिकारियों द्वारा दुकान संचालकों को बताया गया कि किसी भी स्थिति में मॉडिफाई साइलेंसर का विक्रय ना किया जावे अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। उसी प्रकार कार व अन्य वाहनों पर ब्लैक फिल्म ना लगाने, गैरेज संचालकों को बुलेट के मोडिफाईल साइलेंसर लगवाने वाले वाहनों की सूचना पुलिस को देने ,प्रेशर हार्न विक्रय ना करने हेतु चर्चा की गई। चर्चा के दौरान सभी बातों पर दुकान संचालको की सहमति बनी।

बैठक में लगभग शहर के 80 दुकान संचलक उपस्थित रहे जिन्हें अनुसार चर्चा व हिदायत दी गई साथ ही शहर में “निजात अभियान” व “यातायात की पाठशाला” के सम्बंध में जागरूक किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: सीनियर ऑब्जर्वर बनने के बाद पहली बार 5 अक्टूबर को लखनऊ जाएंगे भूपेश बघेल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   राज्यपाल को सौंपी गई जीरम घाटी कांड की जांच रिपोर्ट, 4 हजार 184 पेज में तैयार हुई रिपोर्ट
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए जांच में तेजी, बीते सप्ताह 3.45 लाख सैंपलों की हुई जांच
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending