Connect with us

छत्तीसगढ़

रतनपुर पुलिस द्वारा लगतार अवैध नशे के कारोबरियो पर कार्यवाही जारी, 60 लीटर कच्ची महुआ शराब समेत 1 आरोपी गिरफ्तार

Published

on


बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंग द्वारा अवैध नशे के कारोबार तथा अवैध नशा से निजात दिलाने अभियान चलाया जा रहा है कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुलदेव शर्मा तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना रतनपुर प्रभारी द्वारा अपने थाना क्षेत्र में बजार-हाट आदि स्थानो में गांव गांव में जाकर अवैध नशे के विरूद्ध आम जन को जागरूक किया जा रहा हैं , उसके बाद भी नशे के व्यापारी चोरी छुपे अपना व्यवसाय जमाये हैं कि मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ थाना रतनपुर क्षेत्र कोटा मार्ग में सब्जी प्लाट के आड में एक व्यक्ति भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है कि सूचना पर थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा त्वरित अपने पुलिस टीम प्रआर प्रवीण पांडेय तथा पेट्रोलिंग पार्ट्री को रवाना किया मुखबीर के बताये अनुसार लखनीदेवी मंदिर के पास संदीप सब्जी प्लाट को घेराबंदी किया तथा एक व्यक्ति मिला जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम विनोद पटेल बताया तथा प्राप्त सूचना अनुसार शराब के संबध में पूछताछ किया जो विनोद पटेल के द्वारा गोलमोल जवाब देना तथा समझाईस देने उपरांत विनोद पटेल के द्वारा बाडी से 03 जेरिकेन में लगभग 60 लीटर कच्ची महुआ शराब निकालकर पेस किया तथा शराब रखने /बिक्री के संबंध में कोई कागजात पेस नही किया आरोपी द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत धारा 34(2) की कार्यवाही किया गया हैं आरोपी को रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेस किया गया हैं।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- 'घट-घट में बसते हैं राम, कोई सुर खराब करे तो कानून से ठीक कर सकते हैं..'
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: आगामी त्यौहार के मद्देनजर और गणेश पूजा को लेकर पंडालों के आसपास पुलिस की सघन चेकिंग जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Raipur: डॉ. राम रण बिजय सिंह कामधेनु विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Raipur: डॉ. राम रण बिजय सिंह कामधेनु विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending