छत्तीसगढ़
CG: भारी मात्रा में अवैध प्रतिबंधित कोडिन युक्त सिरफ के साथ आरोपी गिरफ्तार, आरोपी महंगे शौंक पुरा करने के लिये नशे के कारोबार में थे शामिल…
बिलासपुर। आम जन एवं युवाओं में नशे के विरूद्ध जागरूकता लाने एवं नशे के दुषप्रभाव से बचने के लिये बिलासपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान ’’निजात’’ चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में अवैध नशे की सामग्री एवं नारकोटिक एक्ट की कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर शहर राजेन्द्र कुमार जायसवाल के एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप कुमार पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में नारकोटिक एक्ट के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु टीम तैयार किया गया था ।
अभियान के दौरान ए.सी.सी.यू. बिलासपुर के मजबूत स्थानीय सूचना तंत्र एवं मुखबिरी से जरहाभाठा के रहने वाले आकाश जेण्ड्रा उर्फ राहुल व चांटीडीह सरकण्डा निवासी अमन कछवाहा अपने साथीयों सहित बडी मात्रा में अवैध कोडिन युक्त कफ सिरफ की शहर में बिक्री करने की सूचना प्राप्त हुई उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराकर ए.सी.सी.यु. बिलासपुर थाना सिविल लाईन, व सरकण्डा की संयुक्त टीम बनाकर अलग-अलग स्थानो पर रेड कार्यवाही किया गया उक्त रेड कार्यवाही में थाना सिविल लाईन क्षेत्र में दंबिश देकर नारकोटिक्स एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में कार्यवाही किया गया तथा थाना सरकण्डा क्षेत्र में दंबिश देकर अवैध कोडिन युक्त कफ सिरफ बेचने वाले 04 व्यक्तियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही किया गया इस प्रकार कुल 05 आरोपीयाॅ से कुल 220 नग कोडिन युक्त कफ सिरफ जप्त कर नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
दर्ज प्रकरणो की सूची:-
थाना सिविल लाईन बिलासपुर (छ.ग.) अप. क्र. 354/23 धारा 21, 22 नारकोटिक्स एक्ट
नाम गिरफ्तार आरोपी:-
- आकाश जेण्ड्रा उर्फ राहुल पिता स्व. राजेश जेण्ड्रा उम्र 20 साल सा. राजीव गांधी चैंक जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)
जप्तशुदा मशरूकाः-70 नग प्रति प्रतिबंधीत कोडिन युक्त कफ सिरफ किमती 10500 रू
थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.) अप. क्र. 224/23 धारा 21, 22 नारकोटिक्स एक्ट
नाम गिरफ्तार आरोपी:-
- अमन कछवाहा पिता शंकर कछवाहा उम्र 22 वर्ष सा. चांटीडीह पठान मोहल्ला थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
- विजय तिवारी उर्फ बाबा पिता रामपाल तिवारी उम्र 35 वर्ष सा. प्रगतिविहार काॅलोनी थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
- राशिद खान उर्फ बाबा पिता स्व. गनी खान उम्र 35 वर्ष सा. हुसैनी मस्जिद के सामने तालापारा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
- अमित अग्रवाल पिता दिनेश अग्रवाल उम्र 29 वर्ष सा. राजकिशोर नगर स्टेट बैंक के पास थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
जप्तशुदा मशरूका:- 150 नग प्रति प्रतिबंधीत कोडिन युक्त कफ सिरफ किमती 21500 रू।
विशेष योगदान:- ए.सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैषणव, निरीक्षक परिवेश तिवारी थाना प्रभारी सिविल लाईन, निरीक्षक फैजुद होदा शाह थाना प्रभारी सरकण्डा उप निरीक्षक अजय वारे, प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप, बलबीर सिंह, आरक्षक प्रशांत सिंह, सत्यकुमार पाटले, बोधुराम कुम्हार, तरूण केशरवानी।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized7 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized6 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized3 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized2 days ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
-
Uncategorized12 hours ago
बारिश से फसल नुकसान उठाने वाले किसानों को सीएम साय ने दिया बड़ा दिलासा, कहा- सर्वे के बाद दिया जाएगा मुआवजा…
-
Uncategorized21 hours ago
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’
