Connect with us

छत्तीसगढ़

महासमुंद: ट्रक ने मारी ऑटो को टक्कर, 7 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर

Published

on

महासमुंद । छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से बड़ी खबर निकल कर आ रही हैं। यहां झलप में आज तड़के सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 7 लोग घायल हो गए। घायलों में एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक ऑटो पर सवार होकर सभी लोग मंदिर दर्शन को जा रहे थे। इसी दौरान ऑटो को एक बड़े वाहन ने टक्कर मार दी।

हादसे में 2 पुरुष और 3 महिला समेत कुल 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक झलप के छिलपावन के रहने वाले सभी लोग ऑटो पर सवार होकर ममेरा गुरुदर्शन को जा रहे थे। इसी दौरान ऑटो को एक बड़ी गाड़ी टक्कर मार दी।

घटना सुबह 4.30 बजे की बताई जा रही है। NH 53 हाइवे झलप जंगल के करीब मंगल ढाबा के पास अज्ञात वाहन के ठोकर से टेंपो में सवार 2 पुरुष 3 महिला 2 बच्चा घायल हो गया। घायलों में 1बच्चे 2 महिला की हालत गंभीर है।सूचना मिलने पर मौके पर पहुँचकर घायलों को तत्काल डायल 112 के जवान द्वारा पिथौरा अस्पताल पहुँचाया गया।घटना सुबह लगभग 4:30am बजे की है।

यह भी पढ़ें   27 नवंबर राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

घायलो में राजेश नागवंशी पिता अमरराम नागवंशी उम्र 26 वर्ष, छगन नागवंशी पति राजेश नागवंशी उम्र 25 वर्ष, दीप्तिनागवंशी (पुत्री) 6 वर्ष, दिशा नागवंशी(पुत्री)3वर्ष, वीणा नागवंशी उम्र 75 वर्ष पति सोमू, बुधयारीन नागवंशी पति अमरू, सोनू राम नागवंशी 85 वर्ष शामिल है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   खैरागढ़ : आत्मानन्द स्कूल की छात्रा रश्मि करेगी प्रधानमंत्री से परीक्षा पे चर्चा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सिर्फ ₹10000 रूपये से खाली बैठी पत्नी को शुरू कराएं धांसू कमाई वाला ये बिज़नेस, घर से ही हर महीने होगी लाखों की कमाई
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   19 अगस्त राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending