Connect with us

छत्तीसगढ़

सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण कार्य में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त: बिलासपुर कलेक्टर

Published

on

बिलासपुर। कलेक्टर सौरभ कुमार ने कहा कि जिले में चल रहे सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण के कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। फिलहाल प्रगणक टीमों द्वारा प्रतिदिन किए जा रहे सर्वेक्षण की प्रगति को कलेक्टर ने नाकाफी बताते हुए सर्वेक्षण की गति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

बेरोजगारी भत्ता योजना का क्रियान्वयन भी सुचारू रूप से करने कहा। बेरोजगारी भत्ता योजना के आवेदनों के सत्यापन के लिए गठित भौतिक सत्यापन दल को प्रतिदिन आवेदनों को सत्यापन करने के निर्देश दिए। बेरोजगारी भत्ता हेतु आवेदक के पात्र होने पर बैंक से नाम और खाता संख्या सत्यापित होने के बाद उन्हें आदेश पत्र जारी करने और पोर्टल में दर्ज कराने को कहा। उन्होंने कहा कि दोनों कार्यो में किसी भी प्रकार की शिथिलिता न बरती जाएं।

यह भी पढ़ें   RBI ने लिया 2000 के नोट बंद करने का फैसला

कलेक्टर ने आज यहां मंथन सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक टीएल की बैठक में योजनाओं की समीक्षा करते हुए इस आशय के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने राज्य सरकार की फ्लैगशीप योजनाओं सहित विभागवार योजनाओं एवं टीएल प्रकरणों की गहन समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ जयश्री जैन, नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत, एडीएम आर.ए. कुरूवंशी सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

       कलेक्टर ने गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए गोबर खरीदी की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने सक्रिय गोठान, रीपा के कार्य, वर्मी खाद विक्रय सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अभियान चलाकर जिले में शत प्रतिशत लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने कहा।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : मंदिर के पीछे ले जाकर महिला से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

कलेक्टर सौरभ कुमार ने नगर पंचायत क्षेत्रों के लिए शुरू की गई राजीव गांधी भूमिहीन श्रमिक न्याय योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्रवासी हर पात्र परिवार को इस योजना का लाभ दिलायें। योजना का जनप्रतिनिधियों एवं पार्षद के सहयोग से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। इसके साथ ही समय सीमा की बैठक में जनशिकायत, जनदर्शन तथा समय सीमा के लंबित प्रकरणों के विभागवार जानकारी लेते हुए त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG: चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में 2 नाबालिग समेत 20 गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर स्टेशन एवं बिलासपुर-अकलतरा सेक्शन में चलाया गया मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   धमतरी : आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने 06 से 30 अक्टूबर तक लगाया जाएगा कैम्प
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending