देश
11 जुलाई राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष
फायदा- पिता की सहायता से पैसों का फायदा हो सकता है। परिवार के लोग आपकी मदद करेंगे। पुराना विवाद आज सुलझ सकता है।
नुकसान- झूठ बोलकर अपने काम निकलवाने से बचें। संयम नहीं रखने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहें।
उपाय- भगवान विष्णु को पीला फूल चढ़ाएं।
वृष
फायदा- सरकारी लाभ मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। सेहत के लिए दिन ठीक है।
नुकसान- आपके साथ कुछ अनचाही स्थितियां बन सकती हैं। किसी को पैसा उधार न दें। प्रेम संबंधों में निराशा हाथ लगेगी।
उपाय- हनुमानजी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।
यह भी पढ़ें : CM भूपेश बघेल कुछ ही देर में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल, शाम 7 बजे लौटेंगे रायपुर
मिथुन
फायदा- नौकरी का कोई नया ऑफर आपको मिल सकता है। संतान की तरक्की से प्रसन्नता होगी। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- सेहत को लेकर लापरवाही न करें। पारिवारिक विवाद के कारण तनाव होगा। दूसरों के मामले में दखल देने से बचें।
उपाय- काली मां के मंदिर में दीपक जलाएं।
कर्क
फायदा- पुराने कामों का अच्छा फल आज मिल सकता है। बिजनेस के मामले में दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है।
नुकसान- झूठ न बोलें वरना आप उलझ सकते हैं। आलस के कारण कोई बड़ा मौका भी गंवा सकते हैं। किसी मामले में लापरवाही न करें।
उपाय- गरीब बच्चों को नए कपड़ों का दान करें।
यह भी पढ़ें : अपने ही घर में चला रहे थे सेक्स रैकेट का धंधा, एक युवती के साथ 3 मर्द गलत काम करते हुए बिना कपड़ों में गिरफ्तार
सिंह
फायदा- करियर से जुड़ी कोई नई प्लानिंग कर सकते हैं। निवेश के लिए दिन अच्छा है। अधिकारियों की मदद मिल सकती है।
नुकसान- लव लाइफ के लिए दिन अच्छा नहीं है। कानूनी मामलों में समय और पैसा बर्बाद हो सकता है। कोई पुरानी बीमारी परेशान करेगी।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और शनि के मंत्रों का जाप करें।
कन्या
फायदा- बिजनेस में नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। पैतृक संपत्ति से फायदा होने के योग हैं। रूका हुआ पैसा आज मिल सकता है।
नुकसान- गलतफहमी के कारण बनती बात बिगड़ सकती है। पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। पिता की सेहत खराब हो सकती है।
उपाय- नदी में चावल और सफेद मिठाई प्रवाहित करें।
यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 15 जुलाई से खुलेंगे स्कूल और सभी कॉलेज
तुला
फायदा- साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है। सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है।
नुकसान- बेकार के कामों में खर्च अधिक हो सकता है। भाइयों या दोस्तों से अनबन हो सकती है। ऑफिस में तनाव की स्थिति बन सकती है।
उपाय- किसी ब्राह्मण को गुड़ का दान करें।
वृश्चिक
फायदा- उलझी हुई स्थितियां आज सुलझ सकती हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।
नुकसान- पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है। शुगर के मरीज सेहत का ध्यान रखें। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा आज न करें।
उपाय- आंवले के पेड़ के नीचे शुद्ध घी का दीपक जलाएं।
यह भी पढ़ें : Fuel price: आज फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में लगी आग, जानिए अपने शहर का दाम
धनु
फायदा- पैसों से जुड़े मामले आज सुलझ सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
नुकसान- जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है। बिजनेस में बोला गया झूठ आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है। मौसमी बीमारियों हो सकती हैं।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को तले हुए भोजन का दान करें।
मकर
फायदा- कोर्ट-कचहरी के काम आज पूरे हो सकते हैं। करियर को लेकर कोई नया आइडिया आ सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है।
नुकसान- लोगों के विवाद में दखल देने से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं। बिजनेस में विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं।
उपाय- ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।
यह भी पढ़ें : Video: अक्षय कुमार के जैसे जोरदार किक मारता है ये बच्चा, इससे भूलकर भी ना लेना पंगा!
कुंभ
फायदा- नौकरी में कोई बड़ा पद मिल सकता है। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा है।
नुकसान- बिजनेस में कोई गलत फैसला ले सकते हैं। ऑफिस में लोग आपके विरुद्ध षड़यंत्र रच सकते हैं। किसी की बातों में न आएं।
उपाय- हनुमानजी को गुड़-चने का भोग लगाएं।
मीन
फायदा- बिजनेस को बढ़ाने की नई योजना बन सकती है। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है।
नुकसान- आपकी कोई खास बात सभी को पता चल सकती है। कोई नया एग्रीमेंट आज न करें। कानूनी मामलों के बचकर रहें।
उपाय- तुलसी नामाष्टक का पाठ करें।
देश
‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।
गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना
छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।
सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज
केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:
“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम
आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”
‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’
दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।
छत्तीसगढ़
कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
- कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प
पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।
- बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:
परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।
भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।
खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।
“सुशासन सरकार का संकल्प”
सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।
- महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।
- पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल
पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
- ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।
- संगठन और रणनीति का मिला लाभ
बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।



















