Connect with us

खेल

संवरेगा रायगढ़ स्टेडियम ताकि खिलाड़ी खेलें, बढ़ें, जीतें

Published

on

रायगढ़। रायगढ़ में खेल प्रतिभाओं को उच्च स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने शहर के सबसे बड़े स्टेडियम को संवारने की कवायद कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की पहल पर शुरू कर दी गई है। इसमें खेल के लिए मैदान और कोर्ट को विकसित करने के साथ पहले से मौजूद सुविधाओं को बेहतर करने का काम किया जा रहा है। ताकि रायगढ़ के साथ साथ जिले के खिलाड़ी खेलें, बढ़ें, निखरे और प्रदेश के साथ राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा दिखा सकें।

कलेक्टर सिन्हा ने सीएसआर के तहत इसकी जिम्मेदारी जिंदल समूह को दी है। पिछले दिनों निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत रायगढ़ स्टेडियम के जिम, बैडमिंटन और बास्केटबाल कोर्ट, स्विमिंग पूल, टेबल टेनिस हाल में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। मुख्य गैलरी और पेवेलियन की सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। स्टेडियम में संपूर्ण जिम का काया-कल्प किया जाएगा। जिनमें उपकरणों की व्यवस्था, जिम के फर्श पर मैटिंग का कार्य, रंगाई-पुताई, महिलाओं हेतु पृथक से वॉशरुम व चेंजिंग रुम का निर्माण होगा। नए उपकरणों की व्यवस्था के साथ पुराने उपकरणों के मरम्मत का कार्य निर्धारित है।बैडमिंटन-दोनों कोर्ट बैडमिंटन कोर्ट का विश्व स्तरीय वुडन कोर्ट व संपूर्ण हॉल का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जिसके तहत वुडन कोर्ट में हाई क्लास 5 एमएम मैटिंग बिछाया जायेगा, सुविधाओं का विस्तार करते हुए हॉल के अंदर वॉशरुम व चेंजिंग रूम, रिसेप्शन कंपार्टमेंट व प्रवेश द्वार की मरम्मत की जाएगी।

यह भी पढ़ें   घी चोरी करने वाला गिरोह चढ़ा सरकंडा पुलिस के हत्थे, 6 लाख का माल बरामद

बास्केट बॉल- रायगढ़ स्टेडियम में वर्तमान में एक बास्केट बॉल कोर्ट है। उसके जीर्णोद्धार के साथ ही एक नया बास्केटबाल कोर्ट भी बनाया जायेगा। इसके साथ ही दोनों कोर्ट के बाहर जाली दार फेंसिंग व लाईटिंग की व्यवस्था किया जाएगा। जिससे डे और नाइट में खिलाड़ी अभ्यास कर सकें।टी.टी.हॉल-टी.टी.हॉल को जाने वाली सीढिय़ों को नये स्वरुप व डिजाईन में बनाया जाना, टी.टी.हॉल में टाईल्स, बाथरूम का जीर्णोद्धार खिड़कियों एवं दरवाजों को नवीनीकरण व कुलिंग की व्यवस्था का कार्य किया जाएगा।स्विमिंगपुल-स्विमिंगपुल में स्थित दोनों गैलरियों में सीढिय़ों एवं शैड का निर्माण, फिल्टर प्लांट में सिलिका सेंड को बदले जाने का कार्य स्विमिंग पुल में 8 नग लैन लेने का कार्य, स्विमिंग पुल के गार्डन में घांस एवं पौधे लगाने का कार्य, पुल के चारों और अभिभावकों के बैठने हेतु शेड निर्माण कार्य किया जाना प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें   जल्द आने वाला है Sony का धमाकेदार Smartphone! डिजाइन देखकर कहेंग- ये तो IPhone को फेल कर देगा…

पेवेलियन एवं मुख्य गैलरी- रायगढ़ स्टेडियम मैदान के अंदर का मुख्य पेवेलियन जो कि पुराना व जीर्ण हो चुका है। इसका भी जीर्णोद्धार करने का प्रस्ताव है। जिसके तहत स्कोरिंग सेक्शन, रेलिंग और टॉयलेट की मरम्मत व रंगाई-पोताई किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्य गैलरी के लिए शेड का निर्माण भी किया जाएगा।हाई मास्ट फ्लैग पोस्ट-रायगढ़ स्टेडियम परिसर में फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के द्वारा जिंदल समूह की ओर से 72 फिट उंचाई का हाई मास्ट फ्लैग पोस्ट का निर्माण किया जा चुका है। उक्त फ्लैग पोस्ट का लोकार्पण भी किया जाना है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

RCB vs KKR IPL 2026: रायपुर आएंगे बॉलीवुड किंग शाहरुख खान, कोलकाता नाइट राइडर्स का बढ़ाएंगे हौसला, मुकाबले की तैयारियां जोरों पर

आईपीएल 2026 का रोमांच पूरे देश में चरम पर है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर भी इससे अछूती नहीं है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इस सीजन में अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाया है। करीब 10 साल के अंतराल के बाद बीते रविवार यहां खेले गए मुकाबले में RCB ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराकर प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया था। अब इसी मैदान पर 13 मई को RCB का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होने वाला है, जिसे लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

Published

on

RCB vs KKR IPL 2026: आईपीएल 2026 का रोमांच पूरे देश में चरम पर है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर भी इससे अछूती नहीं है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इस सीजन में अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाया है। करीब 10 साल के अंतराल के बाद बीते रविवार यहां खेले गए मुकाबले में RCB ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराकर प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया था। अब इसी मैदान पर 13 मई को RCB का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होने वाला है, जिसे लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान भी पहुंचेंगे रायपुर

बता दें कि इस मुकाबले की सबसे बड़ी चर्चा का केंद्र बॉलीवुड सुपरस्टार और KKR के सह-मालिक शाहरुख खान हैं, जो इस मैच के लिए रायपुर पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि शाहरुख स्टेडियम में मौजूद रहकर न सिर्फ मैच का लुत्फ उठाएंगे, बल्कि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ाएंगे। यह पहला मौका होगा जब शाहरुख छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर स्टेशन एवं बिलासपुर-अकलतरा सेक्शन में चलाया गया मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान

इससे पहले साल 2013 में हुए आईपीएल में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह और छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने शाहरुख खान को राजधानी आने का न्योता दिया गया था। लेकिन फिल्म की शूटिंग के चलते वे रायपुर नहीं आ सके थे।

शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन इसके बावजूद आईपीएल मुकाबले के लिए उनका आना फैंस के लिए बड़ा आकर्षण बन गया है। वह अक्सर टीम के अहम मुकाबलों में स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते रहे हैं। इससे पहले भी शाहरुख 6 अप्रैल को कोलकाता में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नजर आए थे।

राजीव शुक्ला और जय शाह भी रहेंगे मौजूद

इस मुकाबले के दौरान BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और ICC चेयरमैन जय शाह के भी रायपुर आने की संभावना है, जिससे यह मैच और भी हाई-प्रोफाइल बन गया है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू

रायपुर में खेले गए पहले मैच में RCB ने MI को हराया

गौरतलब है कि रायपुर में खेले गए पिछले मुकाबले में RCB ने मुंबई इंडियंस को रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए MI ने 166 रन बनाए थे, जिसके जवाब में RCB ने 167 रन का लक्ष्य 8 विकेट खोकर हासिल किया।

इस मैच में क्रुणाल पांड्या ने 73 रन की शानदार पारी खेली थी, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 4 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई थी। मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने 57 रन बनाए थे, लेकिन टीम जीत हासिल नहीं कर सकी और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।

अब सभी की नजरें RCB और KKR के बीच होने वाले इस बड़े मुकाबले पर टिकी हैं, जो रायपुर में क्रिकेट का रोमांच और बढ़ाने वाला है।

Continue Reading

खेल

IPL 2026: रायपुर पहुंची RCB की टीम, 10 मई को MI से होगा मुकाबला

IPL 2026, रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में IPL 2026 के दो मैच होने वाले हैं, जिसके लिए RCB की टीम आज रायपुर पहुंच गई है। विराट कोहली के साथ ही अन्य खिलाड़ियों का रायपुर एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से RCB की टीम मायरा रिसॉर्ट के लिए रवाना हो गई है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले।

Published

on

IPL 2026, रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में IPL 2026 के दो मैच होने वाले हैं, जिसके लिए RCB की टीम आज रायपुर पहुंच गई है। विराट कोहली के साथ ही अन्य खिलाड़ियों का रायपुर एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से RCB की टीम मायरा रिसॉर्ट के लिए रवाना हो गई है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले।

रायपुर को 10 साल बाद आईपीएल मैचों की मेजबानी

बता दें कि रायपुर को 10 साल बाद आईपीएल मैचों की मेजबानी मिली है. शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में मैचों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. राजधानी सेलिब्रिटीज से लेकर क्रिकेट फैंस के तैयार है. रविवार यानी 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा. इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैंस देखने पहुंचेंगे. वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और रोहित शर्मा की पत्नी रितिका पहुंच सकती हैं. इसके अलावा मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी को स्पोर्ट करने के लिए अंबानी परिवार के पहुंचने के आसार हैं. बॉलीवुड हस्तियां भी मैच देखने आ सकती हैं. वहीं सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं.

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू

राजधानी में एक ओर जहां क्रिकेट फैंस 10 और 13 मई को होने वाले मैच के लिए उत्साहित हैं, वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर कड़े इंतजाम किए हैं. मुख्य सचिव विकासशील ने हाईलेवल मीटिंग ली थी, जिसके बाद से सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी गई है. आईजी-डीआईजी और एसपी स्तर के 8 आईपीएस अफसरों के साथ 20 राजपत्रित अधिकारी और करीब 1500 जवान तैनात रहेंगे.

Raipur IPL Match : 1500 पुलिसकर्मी की रहेगी तैनाती

डीआईजी गिरजाशंकर जायसवाल को सुरक्षा प्रभारी नियुक्त किया गया है, वह आईजी रायपुर अमरेश मिश्रा के मार्गदर्शन में सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे. 1200 पुलिस जवानों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है. साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए अलग से 300 से ज्यादा जवान मौजूद रहेंगे.

5 रास्तों से पहुंच सकेंगे स्टेडियम, VIP रूट आरक्षित

स्टेडियम पहुंचने के लिए 5 रास्तों का इस्तेमाल किया जा सकेगा. स्टेडियम में 12 गेट से प्रवेश दिया जाएगा। पैवेलियन के लिए तीन गेट बनाए गए हैं. रायपुर से आने वाले सेरीखेड़ी ओवरब्रिज, बलौदाबाजार और बिलासपुर वाले दर्शक धनेली बाईपास होकर नवागांव मंदिरहसौद की ओर, धमतरी-जगदलपुर से आने वालों को जंगल सफारी मार्ग और नवापारा राजिम से भी नवा रायपुर होते हुए स्टेडियम पहुंच सकते हैं.

यह भी पढ़ें   जल्द आने वाला है Sony का धमाकेदार Smartphone! डिजाइन देखकर कहेंग- ये तो IPhone को फेल कर देगा…

रायपुर शहर से आने वाले वाहन तेलीबांधा, सेरीखेड़ी ओवरब्रिज और नवा रायपुर होते हुए स्टेडियम तिराहा पहुंचेंगे. इनके लिए पार्किंग व्यवस्था साई अस्पताल के पास और सेंध तालाब में की गई है. बिलासपुर, बलौदाबाजार और खरोरा की ओर से आने वाले वाहन रिंग रोड-3, विधानसभा चौक, मंदिरहसौद और नवागांव होते हुए स्टेडियम टर्निंग पहुंचेंगे. इन वाहनों की पार्किंग परसदा और कोसा पार्किंग में रहेगी.दुर्ग-भिलाई से आने वाले वाहन टाटीबंध, पचपेढ़ी नाका, तेलीबांधा और सेरीखेड़ी मार्ग से होकर सत्य साई अस्पताल या सेंध तालाब पार्किंग तक पहुंचेंगे.

धमतरी और जगदलपुर की ओर से आने वाले वाहन अभनपुर, केंद्री और मंत्रालय चौक से कोटराभाठा होते हुए साई अस्पताल के पास निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करेंगे.महासमुंद और सरायपाली से आने वाले वाहन आरंग मार्ग से सीधे स्टेडियम टर्निंग पहुंचकर परसदा और कोसा पार्किंग में वाहन खड़े करेंगे. वहीं ए से जी श्रेणी तक के वाहन पास धारक सेरीखेड़ी, डॉ. खूबचंद बघेल चौक और कयाबांधा चौक होते हुए सीधे अपने आवंटित पार्किंग स्थल तक पहुंच सकेंगे.

Continue Reading

खेल

4 गेंदों में वर्ल्ड कप हिला दिया था, 159 मैचों की कहानी… बांग्लादेश का वो ‘खतरनाक पेसर’ बोला- अलविदा क्रिकेट

बांग्लादेश के अनुभवी तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने 159 अंतरराष्ट्रीय मैचों के करियर के बाद संन्यास की घोषणा कर दी. 2015 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ उनके मैच जिताऊ स्पेल को आज भी याद किया जाता है. चोटों से जूझने के कारण लंबे समय से टीम से बाहर रहे रुबेल ने अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है, हालांकि वे घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे.

Published

on

बांग्लादेश के अनुभवी तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. 36 साल के रुबेल ने फेसबुक पर अपने 35 लाख फॉलोअर्स को यह जानकारी दी और 159 अंतरराष्ट्रीय मैचों के अपने सफर को विराम देने का फैसला साझा किया.

रुबेल ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला अप्रैल 2021 में न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ ऑकलैंड में टी20 इंटरनेशनल के रूप में खेला था. इसके बाद से चोटों ने उन्हें लगातार परेशान किया, जिससे घरेलू क्रिकेट में भी उनकी भागीदारी सीमित होती चली गई.

बांग्लादेशी फैंस के लिए रुबेल का सबसे यादगार प्रदर्शन ICC Cricket World Cup 2015 में इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड में आया मैच रहेगा. उस मुकाबले में उन्होंने चार गेंदों के भीतर इयान बेल और कप्तान इयोन मॉर्गन को आउट किया, फिर स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन को पवेलियन भेजते हुए 53 रन देकर 4 विकेट झटके, जो मैच जिताने वाली गेंदबाजी साबित हुई.

यह भी पढ़ें   चुनावी रण में जुबानी जंग : सिंहदेव ने कहा- 8 सीट हम जीतेंगे, नेताम बोले- कांग्रेस नेता हताश हैं

अपने संदेश में रुबेल ने लिखा, ‘पेसर रुबेल हुसैन हूं. मैंने बांग्लादेश के लिए 27 टेस्ट, 104 वनडे और 28 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं.राष्ट्रीय टीम मेरे लिए जुनून रही है, लेकिन एक समय ऐसा आता है जब आपको अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहना पड़ता है. उसी सोच के साथ मैंने यह फैसला लिया है. हालांकि, मैं घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखूंगा.’ उन्होंने परिवार, दोस्तों, मीडिया और फैन्स का आभार जताते हुए आगे भी समर्थन की उम्मीद जताई.

रुबेल का अंतरराष्ट्रीय सफर 2009 में शुरू हुआ, जब तत्कालीन बांग्लादेश फास्ट बॉलिंग कोच चंपाका रामानायके ने उन्हें देशव्यापी टैलेंट हंट में खोजा. अपनी स्लिंगी एक्शन और 140 किमी/घंटा तक की रफ्तार के साथ रुबेल ने जल्द ही पहचान बना ली.

वनडे डेब्यू में ही उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 33 रन देकर 4 विकेट लेकर बांग्लादेश को जीत दिलाई और ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने. टेस्ट क्रिकेट में उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली- 27 मैचों में 36 विकेट, औसत 76.77 के साथ. लेकिन सीमित ओवरों में वे असरदार साबित हुए

यह भी पढ़ें   CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में आज मीले कोरोना के 27 नए पॉजिटिव मरीज, 20 हुए स्वस्थ

वनडे फॉर्मेट में रुबेल ने 104 मैचों में 129 विकेट (औसत 34.31) लेकर खुद को बांग्लादेश के भरोसेमंद गेंदबाजों में शुमार किया. उनके नाम 7 बार चार विकेट और एक बार 5 विकेट लेने का कारनामा दर्ज है. 2013 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 26 रन देकर 6 विकेट, जिसमें हैट्रिक भी शामिल थी, उनके करियर की खास उपलब्धियों में से एक रही. दिलचस्प बात यह रही कि इससे ठीक एक हफ्ते पहले उन्होंने घरेलू मैच में भी हैट्रिक ली थी, हालांकि उस वक्त उन्हें इसका अहसास तक नहीं हुआ था.

रुबेल हुसैन का करियर भले ही उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन बड़े मैचों में असर छोड़ने की उनकी क्षमता उन्हें बांग्लादेश क्रिकेट के यादगार तेज गेंदबाजों में शामिल करती है.

 

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending