छत्तीसगढ़
काम की खबर: आज से होने जा रहे ये 5 बड़े बदलाव! थोड़ी राहत के साथ जेब पर भी पड़ेगा भारी असर…
ऐसा देखा जाता है कि हर एक नए महीने की शुरुआत के साथ ही कुछ नए बदलाव भी होते हैं. ऐसे में मई में भी कुछ ऐसे बदलाव होने वाले हैं जिनका हमारे जेब और बजट पर सीधा असर पड़ेगा. ऐसे में मई में होने वाले इन बदलावों के बारे में पता होना चाहिए. ताकि हम अपने मंथली बजट को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकें. 1 मई का महीन कुछ दिनों में शुरू होने वाला है.
ऐसे में हर महीने की तरह इस माह भी कई बड़े बदलाव होने वाले हैं. एलपीजी, जीएसटी और एटीएम जैसे नियमों में बदलाव होने वाला है. सेबी की तरफ से म्यूच्यूअल फंड कंपनी को कहा गया है कि वह इस बात को तय करें इन्वेस्टर केवाईसी वाले ईकेवाईसी वाले इ वायलेट से ही के म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करें. यह नियम 1 मई से लागू हो जाएगा.
एक मई से सबसे बड़ा बदलाव जीएसटी को लेकर होने वाला है. इस बदलाव के तहत अब 100 करोड़ से ज्यादा टर्नओवर वाले बिजनेसमैन को अपने जीएसटी टांजेक्शन की रसीद इनवॉइस रजिस्ट्रेशन पोर्टल (IRP) पर सात दिन के अंदर ही अपलोड करनी होगी. अगर अपलोड नहीं होती है तो जुर्माना देना पड़ेगा. तेल कंपनियों की ओर से महीने के अंत में समीक्षा की जाती है, जिससे उम्मीद की जाती है कि एलपीजी गैस प्राइस की कीमत बदलेगी. 1 अप्रैल को कमर्शियल गैस के दाम में 91.50 रुपये की कटौती हुई थी. वहीं मार्च में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपये महंगा हुआ था और 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 350 रुपये महंगा हुआ था. इस बार भी बदलाव की उम्मीद है.अगर आप पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक हैं तो यह खबर आपके लिए अपडेट है. पीएनबी अकाउंट होल्डर के लिए भी नया नियम लागू होने जा रहा है. अगर कोई पीएनबी खाताधारक, जिसके अकाउंट में पर्याप्त पैसा नहीं है और वह फिर भी ट्रांजेक्शन करता है तो उससे 10 रुपये और जीएसटी चार्ज वसूला जाएगा.
इन सब में राहत की खबर या रहने वाली है. 1 मई 2023 से TRAI ने एसएमएस और कॉलिंग से जुड़ी नियमों में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है. ट्राई के इस कदम से 1 मई से आपको अनचाहे कॉल्स से छुटकारा मिल सकेगा. लोगों को स्पैम कॉल्स और फेक मैसेज से होने वाली परेशान को देखते हुए इस कदम को उठाया जा रहा है.
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized7 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized6 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized3 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized5 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized5 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized12 hours ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized2 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
