Connect with us

छत्तीसगढ़

यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड 2023 से सम्मानित हुए युवा वैज्ञानिक, 19 चिन्हित विषयों पर युवा वैज्ञानिकों को दिया गया अवॉर्ड

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रेक्षागृह में दो दिवसीय 18 वें  युवा वैज्ञानिक सम्मेलन का 04 मई को समापन हुआ। इस समारोह में 19 चिन्हित विषयों में युवा वैज्ञानिकों को यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड- 2023 प्रदान किया गया। इसके साथ ही इन युवा वैज्ञानिकों को 21 हजार रूपए पुरस्कार राशि, मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साइंटिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित युवा वैज्ञानिक को किसी राष्ट्रीय प्रयोगशाला, राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र और विश्वविद्यालय में शोध कार्य के लिए अवसर प्रदान किया जाएगा।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय शैक्षणिक समिति, एनसीएससी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार डॉ. ललित शर्मा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सच्चिदानंद शुक्ल सहित छŸाीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक डॉ. एस कर्माकर सहित वहां मौजूद समस्त वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों ने इन युवा वैज्ञानिकों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड- 2023 से सम्मानित युवा वैज्ञानिक

यह भी पढ़ें   Bilaspur : हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम में सबकी सहभागिता पर कलेक्टर ने दिया जोर, आगामी 13 से 15 अगस्त तक घर-घर में सम्मानपूर्वक फहराया जायेगा तिरंगा

1. एग्रीकल्चर साइंस में रीचा साव एवं सोनल उपाध्याय, डिपार्टमेंट ऑफ जेनेटिक्स एण्ड प्लांट ब्रीडिंग, कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर, 2. एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग एवं टेक्नालॉजी में छाया भट्ट, रसायन अध्ययनशाला, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय 3. बायोलॉजी में रसलिन कौर, जैव प्रौद्योगिकी अध्ययनशाला, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय 4. बायोटेक्नालॉजी, बायोकेमिस्ट्री, बायोइनफॉरमेटिक्स एण्ड बायोमेडिकल साइंसेस में अनिता भोई, जैव प्रौद्योगिकी अध्ययनशाला, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय 5. कैमिकल साइंसेस में लवकेश कुमार सिंह तंवर, रसायन अध्ययनशाला, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय 6. अर्थ एवं एटमॉस्फेरिक साइंसेस में तनवीर हैदर, एन.आई.टी 7. कैमिकल इंजीनियरिंग में अनुश्री साहा, रसायन अध्ययनशाला, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय 8. कम्प्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, आई.टी. एण्ड इंस्ट्रूमेंटेशन में मयंक लोवांशी, आई.आई.आई.टी 9. सिविल एवं आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग में श्यामंतिका सरकार, डिपार्टमेंट ऑफ आर्किटेक्चर, एन.आई.टी 10. इलेक्ट्रिकल एण्ड इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग में आयुषी शर्मा, डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, एन.आई.टी  11. मेकिनिकल  मेक्ट्रॉनिक्स एण्ड प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में राजीव नयन, रसायन अध्ययनशाला, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय 12. इनवॉयरमेंटल साइंसेस, इंजीनियरिंग एण्ड फारेस्ट्री में एश्वर्याश्री ताम्रकार, रसायन अध्ययनशाला, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय 13. होमसाइंसेस एण्ड बिहेवियरल साइंसेस में भानु प्रताप नायक, शा. डी. बी. कन्या महाविद्यालय 14. लाइफ साइंसेस से निशा गुप्ता, जैव प्रौद्योगिकी अध्ययनशाला, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय 15. मैथेमेटिकल एवं स्टेटिस्टिकल साइंसेस में शिखा तिवारी, गणित अध्ययनशाला, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय 16. मेडिकल एण्ड फार्मास्यूटिकल साइंसेस में शारदा गुप्ता, डिपार्टमेंट ऑफ बायोमेडिकल इंजीयरिंग, एन.आई.टी. 17. भौतिकी शास्त्र में कंचन तिवारी, भौतिकी विभाग, शा. नागार्जुन पी.जी. विज्ञान महाविद्यालय 18. वेटिनरी साइंस, एनिमल हसबेंड्रि एण्ड डेयरी टेक्नालॉजी, में अंकिता ठाकरे, कॉलेज ऑफ वेटिनरी साइंस एण्ड एनिमल हसबेंड्रि, अंजोरा  19. माइंनिंग मेटिलर्जी एण्ड एप्लाईड जियोलॉजी में सोनली स्वागतिका, रिजनल रिसर्च सेंटर, सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ एण्ड फ्यूल रिसर्च, बिलासपुर।

यह भी पढ़ें   'चला रईगढिय़ा,वोट देवईया' थीम के साथ जिले में वोटर्स को मतदान के लिए करेंगे जागरूक

कार्यक्रम कें अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. कल्लोल, के. घोष एवं प्रो. शम्स परवेज, समन्वयक के रूप में  प्रो. मानस कांति देब एवं डॉ. जोयस के. राय मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में छŸाीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   नारायणपुर : भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान द्वारा दिया जाएगा कम्प्यूटर एकाउंटिंग का निशुल्क प्रशिक्षण
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   रायपुर में जल्द खुलेंगी नई 110 राशन दुकानें
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   58 फीसदी आरक्षण को लेकर CGPSC का बड़ा फैसला
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending