Connect with us

छत्तीसगढ़

आदतन खाईवाल की पत्नि सरकंडा पुलिस के गिरफत में

Published

on

बिलासपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, जिले में चल रहे अवैध सट्टा करोबार पर नकले कसने के लिये पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों को गंभीरता से लेते हुये अवैध जुआ सट्टा पतासाजी हेतु तत्काल टीम का गठन कर अवैध जुआ सट्टा के पतासाजी हेतु टीम थाना क्षेत्र में रवाना किया गया पतासाजी के दौरान टीम को सूचना मिला की बसंत विहार विहार चौक के पास सुरेन्द्र मिश्रा नामक एक व्यक्ति अपने पानठेला के आड में अंको का सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खिला रहा है।

सूचना पर टीम द्वारा तत्काल मौका पर पहुंचकर दबिश देकर सुरेन्द्र मिश्रा नामक व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो एक्स्ट्रा इनकम कमाने के लालच में आदतन खाईवाल महेश कमलानी के पत्नि रूचि कमलानी के लिये सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खिलाना बताया, तथा सट्टा पट्टी से प्राप्त रकम को कभी नगदी तो कभी फोन के माध्यम से रूचि कमलानी के भारतीय स्टेट बैंक के खाता मे देना बताया जिससे आरोपी सुरेन्द्र मिश्रा पिता पितृदेव मिश्रा उम्र 36 साल साकिन बसंत विहार गेट के सामने लिंगियाडीह थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ.ग. के कब्जे से अंको का लिखा सट्टा पट्टी, नगदी रकम 1140 रू, एक नग विवों कंपनी का मोबाईल फोन जप्त कर आदतन खाईवाल की पत्नि रूचि कमलानी पति महेश कमलानी उम्र 30 साल साकिन अनंता होम्स मोपका चौक थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ.ग. से पूछताछ करने पर पति के बाहर होने से जीवन निर्वाह के लिये सुरेन्द्र मिश्रा से सट्टा पट्टी लिखवाना बताई, और सट्टा का नगदी रकम को खर्च होना बताते हुये बचत रकम 1200 रू को पेश करने पर जप्त किया गया है, तथा सट्टा पट्टी का ऑनलॉईन प्राप्त रकम 1,57,054 रू अपने भारतीय स्टेट बैंक के खाता में होना बताई है, जिसे फिज करने हेतु शाखा प्रबंधक को प्रतिवेदन भेजा गया । संपूर्ण कार्यावाही के पश्चात आरोपीगणों को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है मामले के संपूर्ण कार्यावाही में थाना प्रभारी निरी. फैजूल होदा शाह, प्रधान आर विनोद यादव, आर विवेक राय, संजीव जांगडे एवं महिला आर जिज्ञासा कौशिका का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

यह भी पढ़ें   ‘साधु संतों की वाणी पर किसी का कंट्रोल नहीं होता’ संत कालीचरण के बयान पर बोले विष्णुदेव साय
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: युवा कांग्रेस सचिव ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठग लिए 5 लाख रुपये? जांच मे जुटी पुलिस
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में उत्साह से मना भोजली पर्व
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending