छत्तीसगढ़
फरार आरोपियों की हुई गिरफ्तारी, क्षेत्र में आशांति फैलाने वालो के खिलाफ कार्यवाही
बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देश मिला था कि फरार ओरापियों की धर पकड़ क्षेत्र में अशांति फैलाने वालो गण्डा/निगरानी बदमाशो पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करें। इस तारतम्य में दिनांक को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक पुजा कुमार (भा.पु.से.)से दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना तोरवा में विशेष अभियान चलाया गया जिसमें
अपराध क्रमांक 181/2023 धारा 452,294, 506,323,427,34 भादवि के फरार आरोपी 01 विकास उर्फ विक्कू भारती पिता राजू भारती उम्र 23 साल 02 आकाश भारती पिता राजू भारती उम्र 26 साल 03 श्रीमति गीता भारती पति राजू भारती उम्र 58 साल 04 श्रीमति खुशबु मसीह पति डेंजिल मसीह उम्र 30 साल सभी साकिनान देवरीखुर्द अटल आवासतोरवा * अपराध क्रमांक 96/2023 धारा 452,294, 506,323,34 भादवि में फरार आरोपीगण
01 विकास भारती पिता राजु भारती उम्र 23 साल पता देवरीखुर्द थाना तोरवा बिलासपुर।
• निगरानी बदमाश
01 आबो उर्फ अलादिन पिता अफताब खान उम्र 30 वर्ष पता 12 खोली थाना तोरवा बिलासपुर। 02 अनिश मसीह पिता अशोक मसीह उम्र 33 साल पता नहरपारा देवरीडीह थाना तोरवा बिलासपुर के खिलाफ धारा 110 जा0फौ0 की कार्यवाही की गई है।
• अशांति फैलाने वाले
01 अनुराग यादव पिता संतोष यादव उम्र 21 साल पता सांई धाम तोरवा बिलासपुर ।
02 संजय चड़हार पिता संतराम चड़हार उम्र 23 साल पता हेमूनगर थाना तोरवा जिला बिलासपुर के खिलाफ धारा 151 जा0फौ0 के तहत कार्यवाही कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में- निरीक्षक थाना प्रभारी सुनील कुमार तिर्की, सउनि भारत सिंह मरकाम, प्र0आर0 616 अशोक कश्यप, प्र0आर0 280 दिनेश सिंह, प्र०आर० 299 साहेब अली, प्र0आर0 591 किशन नवरंग, आर0 110 धीरेन्द्र सिंह आर0 03 अशोक चन्द्राकर, आर0 964 कमलेश्वर शर्मा का सराहनीय योगदान रहा ।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized5 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized4 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized3 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized2 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized13 hours ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
