Connect with us

छत्तीसगढ़

भारत माता महिला स्व सहायता समूह ने बेचे अब तक 7 लाख 81 हजार रुपये से अधिक के वर्मी कंपोस्ट

Published

on

बलौदाबाजार जिले के जनपद पंचायत कसडोल अंतर्गत ग्राम मानाकोनी के गौठान में वर्मी कंपोस्ट निर्माण करनें वाली भारत माता वाहिनी समूह की महिलाएं लगातार लाभ अर्जित कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है। गौधन न्याय योजना के तहत महिला समूह ने लगभग 38 सौ क्विंटल गोबर खरीद कर 12 सौ 50 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन किया है। इस 12 सौ 50 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट जिसकी मूल्य लगभग 12 लाख 50 हजार रुपये है। उसे सहकारी सोसायटी एवं निजी बाजार में बेचा है। इससे महिला स्व सहायता समूह को 3 लाख 50 हजार रुपये की शुद्ध आमदनी प्राप्त हुई है।
    

यह भी पढ़ें   अब बच्चों को मिलेगा दोगुना पोषण, मिड डे मिल में शामिल हुआ ये आहार

इसके अतिरिक्त महिला स्व सहायता समूह द्वारा सेनेटरी, नेपकिन, मशरूम उत्पादन, फिनाइल, वाशिंग पाउडर बनाने एवं बाड़ी मे सब्जी- भाजी जैसे आजीविका संबंधित कार्याे की गतिविधियां का संचालन कर रही है। भारत माता वाहिनी महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष पदमा पटेल कहती है कि हमारे समूह में 11 महिलाएं है। हम लोग लगभग दो साल से लगातार वर्मी कम्पोस्ट खाद का उत्पादन कर रहे है। हमने यह खाद सोसायटी एवं स्थानीय, मेला बाजारों में विक्रय किए है। हमने 12 लाख 50 हजार रुपये का अभी वर्मी कंपोस्ट बेच चुके है।

इससे प्राप्त लाभांश लगभग 3 लाख 50 हजार रूपये की आमदनी से हमनें अपने लिए सोने के आभूषण के साथ-साथ अन्य घरेलु समान भी खरीदी किये है। उन्होंने कहा कि मैंने 11 हजार रुपये का एक गले का माला एवं हमारे समूह की अन्य सदस्य कांति साहू ने 10 हजार रुपये का कान का टॉप खरीदा है। श्रीमती पदमा पटेल ने गौधन न्याय योजना के तहत 2 रूपये प्रति किलोग्राम में गोबर खरीदी को राज्य सरकार का ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होनें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देतेे हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सीएम भूपेश ने की राजस्व विभाग के काम-काज की समीक्षा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   जगदलपुर : विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत् 1 लाख रूपए स्वीकृत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   जगदलपुर : विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत् 1 लाख रूपए स्वीकृत
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending