Connect with us

छत्तीसगढ़

पिछले 9 वर्षों में मोदी सरकार ने अद्वितीय सफलताएं हासिल की: धरमलाल कौशिक

Published

on

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के उपस्थिति पर मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के संबंध पर विधानसभा बिल्हा के क्षेत्र में आयोजित विभिन्न मंडलों के बैठकों में शामिल होकर कार्यक्रम की रुपरेखा तय की इस दौरान उन्होंने कहा कि 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण हो गया है।

पिछले 9 वर्षों में मोदी सरकार ने अद्वितीय सफलताएं हासिल की है। इस अवसर पर भाजपा द्वारा पूरे देश में मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 30 मई से 30 जून के बीच ‘विशेष जनसम्पर्क अभियान’ चला जा रहा है। यह अभियान प्रदेश के हर बूथ तक सफलता के साथ पहुंचे इसकी जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्त्ता की है।

यह भी पढ़ें   अमरकंटक एक्सप्रेस से महिला यात्री का डायमंड लाकेट, मोबाइल और नगदी पार

उन्होंने कहा कि बूथ हमारी प्राथमिक इकाई है, हमारा बूथ जितना सक्रिय रहेगा उतना ही बूथ पर भाजपा मजबूत होगी। इसके लिए पार्टी द्वारा तय कार्यक्रम अपने बूथ पर प्रभावी तरीके से आयोजित हो इस बात की चिंता करें।श्री कौशिक ने बूथ पदाधिकारी और कार्यकर्ता से आह्वान किया कि अपने बूथ को मजबूत करने के लिए पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुट जाएं।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, मोतीलाल साहू, इन्द्रजीत गोल्डी शामिल हुए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   MS हेल्थ केयर के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थय एवं फिटनेस शिविर का किया गया आयोजन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   गृह ग्राम में होगा विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी अंतिम संस्कार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   दुर्ग: मासूम के साथ दो नाबालिग ने की ऐसी दरिंदगी! सोशल मीडिया में वीडियो बनाकर किया वायरल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending