Connect with us

छत्तीसगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : वंशिका के पैरों के सफल ऑपरेशन से चिरायु ने लौटाया माता पिता की मुस्कान

Published

on

सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ की चिरायु टीम ने डिलीवरी प्वाइंट प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भटगांव में  निरीक्षण के दौरान 22 मई को जन्मजात दोनों पैरों की विकृति (क्लब फुट) से ग्रसित बच्ची को देखा जो कि माता मीनू साहू मधुबन कला तथा पिता मोरध्वज साहू की पहली पुत्री है।

पहली बार माता-पिता बने दंपत्ति को चिरायु योजना के लाभों को बताते हुए आश्वासन दिया गया कि बच्ची का संपूर्ण इलाज सफलतापूर्वक होना संभव है जिससे माता-पिता के चेहरे पर मुस्कान आयी। साथ ही सम्बंधित ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक श्री गौरी यादव के द्वारा भी घर जाकर इलाज हेतु प्रेरित करने पर 31 मई 2023 को डेडिकेटेड चिरायु टीम बिलाईगढ़ द्वारा जिला अस्पताल बलौदाबाजार ले जाया गया जहाँ बेबी वंशिका का इलाज जिला अस्पताल बलौदाबाजार के डॉ कल्याण (ऑर्थोपेडिक सर्जन) प्रथम सीरियल कास्टिंग की प्रक्रिया के द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें   रायपुर: बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े ठगी, सोने की चेन और अंगूठी लेकर फरार हो गए शातिर

बच्ची को फॉलो अप के लिए जून में मंगलवार को पुनः बुलाया गया है। इसी तरह वस्तुस्थिति के देखकर 5 से 6 बार इस प्रक्रिया को दुहराया जाएगा। अगर इसके बाद भी सुधार नही होगा तो सर्जरी की जाएगी जो पूर्णतः निःशुल्क होगा।
     चिरायु टीम बिलाईगढ़ द्वारा बराबर बच्चे का फॉलोअप ग्राम मधुबन कला में उसके घर पहुंच कर किया जा रहा है।
       

चिरायु टीम द्वारा जिला सहित पूरे राज्य भर के चिन्हित बच्चों को लगातार योजना का लाभ दिलाया  जा रहा है। चिरायु टीम बच्चों के लिए एक सुरक्षा कवच है जो पहुंचविहीन वन ग्रामों में निवासरत निम्न तबके के लोगों के लिए जो अपने बच्चों का बड़े अस्पतालों में खर्च एवं इलाज नही करा पाते किंतु चिरायु योजना ऐसे परिजनों को अच्छी व्यवस्था एवं इलाज प्रदान कर लाभान्वित करता जा रहा है तथा आगे भी ऐसे ही कार्य को पूरा करेगा।
     

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : इस तारीख को होगा अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का लोकार्पण.. ट्रैफिक से मिलेगी निजात

चिरायु कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में जिले के सीएमएचओ डॉ एफ आर निराला, डीपीएम एन एल इजारदार, बिलाईगढ़ बीएमओ डॉ पी वैष्णव, चिरायु जिला नोडल डॉ पी डी खरे के मार्गदर्शन में  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  बिलाईगढ़ चिरायु टीम के डॉ लकेश्वर पटेल, डॉ सुमन केशरवानी, फार्मासिस्ट मिथलेश रत्नाकर एवं एएनएम हेमलता साहू की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल ने आज अमरकंटक के जलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 5614 नए पॉजिटिव मरीज, वहीं 5 हजार से ज्यादा मरीज हुए स्वस्थ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सुने घर से चोरी करने वाला आदतन चोर गिरफ्तार, 25 हजार का सामान जब्त
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending