छत्तीसगढ़
रायपुर के बैंक में सबसे बड़ी धोखाधड़ी, चेक की क्लोनिंग कर बिल्डर ने निकाले 3.60 करोड़ रु, बैंक के स्टाफ और ठगों की मिलीभगत का संदेह
रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर के एक बैंक में 3 करोड़ 60 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा सामने आया है। जिसमे आरोपी ने दो कंपनियों के चेक का क्लोन बनाकर राशि आहरण कर ली है। इस मामले में बैंक के कुछ कर्मचारियों पे भी संदेह की सुई घूम रही है। फिलहाल पुलिस ने बैंक अधिकारियों की शिकायत पर मामले की जांच शुरु कर दी है।
मामला केनरा बैंक का है, बैंक में जिन दो कंपनियों का चेक जमा करके राशि आहरण की गई है उन नंबरों के चेक सरकारी दफ्तरों में सुरक्षित है। मतलब साफ है कि ठगों ने चेक का क्लोन बनाकर राशि आहरण की है।
इस मामले में बैंक की ओर से एजीएम के.भानुमूर्ति ने आमानाका पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। जिसके बाद अब कैनरा बैंक के कुछ ज़िम्मेदार कर्मचारी और अधिकारी भी जांच के घेरे में है। क्योंकि इतनी बड़ी राशि बिना कंपनी के अफसरों को सूचना दिए कैसे पेमेंट कर दी गयी।
इस मामले में सुहास हरिश्चन्द्र काले नाम के ब्यक्ति का नाम सामने आ रहा है। जिसमे आरोपी ने पूरी साजिश के तहत इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया है।
काले ने पहले टाटीबंध स्थित बैंक में जाकर 8 मार्च को खाता खुलवाया और लोकल एड्रेस दिखाने के लिए देवेंद्र नगर के एक मकान का किरायानामा बैंक में ज़मा किया और पंडरी में अपनी कंपनी का आफिस बताया।
इसके ठीक 15 दिनों बाद पहला चेक 48 लाख रुपयों बैंक में ज़मा किया और पूरे पैसे नगद निकाल लिए। इसके पश्चात थोड़े-थोड़े दिनों में 5 मई तक आरोपी काले ने 7 चेक ज़मा कर कुल 3.60 करोड़ रुपए निकाल धोखाधड़ी के इस पूरे खेल को अंजाम दिया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रबंधन से बैंक से पैसे निकालने आए व्यक्ति के CCTV फुटेज की भी मांग की है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी सुहास हरिश्चंद्र काले नाम के एक ब्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी, जाली दस्ताववेज तैयार करने सहित साजिश रचने की धाराओं में अपराध दर्ज किया है।
आरोपी ने स्वयं को विष्णु लक्ष्मी लैंड डेवलपर्स और रायपुर बिल्डर्स का डायरेक्टर बताया था और बैंक में कुल 7 चेक ज़मा कर नगद पैसे निकाल लिए थे। ज़मा किये गए चेक बिहार के सरकारी विभागों के चेक की कॉपी है।
कंपनी ने बैंक प्रबंधन से किया संपर्क
बिहार की दोनों कंपनियों ने जब बैंक प्रबंधन से संपर्क किया कि पैसे कैसे निकल रहे है और किस आधार पर पेमेंट हो रहा है तो बैंक ने दोनों विभागों के दफ्तर में उन 7 चेक की कॉपी भेज दी। जिसके बाद कंपनी के अफसरों के होश उड़ गए और उन्होंने बताया कि उनकी ओर से रायपुर की किसी भी कंपनी को चेक नहीं ज़ारी किया है और आरोपी द्वारा जिस नम्बर का चेक बैंक में ज़मा किया गया है वह उनके दफ्तर में मौजूद है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, विपक्ष ने किया वॉकआउट
-
Uncategorized3 days ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
-
Uncategorized2 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized5 days ago
PM Fasal Bima Yojana 2026 : आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी, जानिए कैसे करें आवेदन
