Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर पहुंची कोविशील्ड वैक्सीन की 3 लाख 50 हजार डोज, 18 से 44 साल के लोगों को लगेगा टीका

Published

on

रायपुर, छत्तीसगढ़। कोविशील्ड वैक्सीन की 3 लाख 50 हजार से ज्यादा डोज रायपुर पहुंच गई है। राज्य सरकार ने अपने खर्च से ये वैक्सीन मंगाई है। प्रदेश के 18 से 44 साल के लोगों को ये वैक्सीन लगाई जाएगी।

आपको बता दें छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के निशुल्क टीकाकरण के लिए भारत बायोटेक को कोवैक्सीन के लिए और सीरम इंस्टीट्यूट को कोविशील्ड वैक्सीन के लिए ऑर्डर दिए हैं। इन दोनों कंपनियों को राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 75 लाख वैक्सीन के ऑर्डर दिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ को अब तक प्राप्त 1.5 लाख कोवैक्सीन के लिए भारत बायोटेक को 6 करोड़ 30 लाख रुपए का भुगतान किया गया है, इसी तरह 2.9 लाख कोविशील्ड डोज के लिए सीरम इंस्टीट्यूट को 9 करोड़ 35 लाख 89 हजार 650 रुपए का अग्रिम भुगतान किया गया है।

यह भी पढ़ें   नक्सलियों ने भाजयुमो कार्यकर्ता का अपहरण कर की हत्या की कोशिश

प्रदेश के 28 जिलों में 05 मई 2021 की स्थिति में 18 ले 44 आयु वर्ग के 42,903 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत बायोटेक को 26 अप्रैल को मेल के माध्यम से आर्डर किया गया था। भारत बायोटेक के सीईओ श्री कृष्णा इल्ला से आर्डर के संबंध में अनुरोध किया गया था। सीरम इंस्टीट्यूट को भी 26 अप्रैल को मेल के माध्यम से आर्डर किया गया था। सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ आदर पूनावाला से वैक्सीन आर्डर के संबंध में अनुरोध किया गया था।

भारत सरकार द्वारा 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लिए वैक्सीन डोजेस राज्य कोष से क्रय करने और इस आयु वर्ग के नागरिकों का टीकाकरण करने की अनुमति प्रदान की गई है। इसी आधार पर छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा वैक्सीन के दोनों उत्पादकों को 75 लाख वैक्सीन डोज की मांग भेजी गई। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि राज्य के सभी नागरिकों का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा ।

यह भी पढ़ें   भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर जिला महिला मोर्चा की प्रथम जिला कार्यसमिति की बैठक आज दोपहर 1 बजे होगी
रायपुर पहुंची कोविशील्ड वैक्सीन की 3 लाख 50 हजार डोज, 18 से 44 साल के लोगों को लगेगा टीका

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: अवैध शराब ब्रिकी करने वाले पर तखतपुर पुलिस का प्रहार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News : शराब बेचने वाले आरोपियों के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG: 30 लाख की साइकिलें हुई ख़ाक, 70 साल पुरानी दुकान में लगी भीषण आग
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending