छत्तीसगढ़
पकड़े गए रेलवे ट्रांसफार्मर उसलापुर से चोरी करने वाले चोर
बिलासपुर| घटना इस प्रकार थी की दिनांक 24/06/21 को रेलवे स्टेशन उसलापुर के इलेक्ट्रिक सबस्टेशन में ड्यूटी करने वाले रामचंद्र देवांगन द्वारा आरपीएफ बिलासपुर को सूचना दिया गया कि कि सब स्टेशन उसलापुर में रखा 250 केबी ट्रांसफार्मर किसी अज्ञात चोर द्वारा गिरा कर उसमें से तांबा चोरी कर लिया है उपरोक्त घटना पर आरपीएफ बिलासपुर के सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया गया|

जिसमें लगभग 220 किलो तांबा अज्ञात चोरों द्वारा ट्रांसफार्मर को नीचे गिरा कर चोरी कर लिया जाना पाया गया जिसके लगाव में रेलवे सुरक्षा बल थाना- बिलासपुर में अपराध संख्या 24/21 अंतर्गत धारा रेल संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम दिनांक 24/06/21 को पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल ए.एन. सिन्हा तथा मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल ऋषि कुमार शुक्ला द्वारा मामले की जांच निरीक्षक भास्कर सोनी को दिया गया आरपीएफ प्रभारी बिलासपुर भास्कर सोनी के नेतृत्व में एक टीम तैयार किया जिसमें उप निरीक्षक ए.के.राय सहायक उपनिरीक्षक एस.बी. द्विवेदी हेड, कांस्टेबल मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल टी.राय तथा सीआईबी बिलासपुर की टीम शामिल थे मामले में छानबीन किया गया संभावित चोरों का कॉल डिटेल रिकॉर्ड आदि निकाला गया|
जिसके आधार पर मामले का खुलासा हुआ। घटना में उसलापुर सब- स्टेशन में रखे ट्रांसफार्मर की रैकी अभियुक्त संतोष साहू पिता बी साहू साहू निवासी सकरी बिलासपुर के द्वारा किया गया जिसने देखा कि एक ट्रांसफार्मर बिना कनेक्शन के विद्युत सब स्टेशन में रखा है जिसकी जानकारी हिस्ट्रीशीटर मुकेश कुमार डहेरिया उर्फ सनी पिता आसाराम निवासी अमेरी थाना सकरी जिला बिलासपुर को दिया और दोनों ने ट्रांसफार्मर के अंदर से तांबा चोरी करा प्लान बनाया लेकिन घटना को अंजाम देने के लिए उन लोगों को एक और मास्टरमाइंड साथी राज सिदार पिता वासुदेव सिदार निवासी मिनी बस्ती जरहाभाटा बिलासपुर का था जो जेल में था जैसे ही दिनांक 19/06/21 को राज सिदार के जेल से बाहर आते ही उसी दिन रात में दारू पीते हुए तीनों ने रेलवे स्टेशन उसलापुर के विद्युत सब स्टेशन ट्रांसफार्मर से तांबा चोरी करने का प्लान बनाया और मास्टरमाइंड राज सिदार ने चोरी की रूपरेखा तैयार करते हुए पाना पेचकस और कटर तथा बोरियों को रखकर अपने मोटरसाइकिल से संतोष साहू और सनी को लेकर रेलवे स्टेशन उसलापुर में स्टेशन के सामने रात्रि में घनघोर अंधेरा का फायदा उठाते हुए ट्रांसफार्मर को गिरा कर उसके अंदर का 220 किलो तांबा चोरी करके ले गए और उसे पुराना सरकंडा बिलासपुर में तांबे का व्यापारी राजेश ताम्रकार के यहां भेज दिए और फिर राजेश ताम्रकार ने संतोष कुमार साव को बेच दिया और अंत में माल प्रताप राय और कान्हा के पास आ गया मामले में तीन प्रमुख आरोपी चोरतथा एक प्रमुख रिसीवर राजेश ताम्रकार पिता तुलसीराम ताम्रकार पुराना सरकंडा बिलासपुर और तीन अन्य रिसीवर संतोष साहू पिता अयोध्या साहू निवासी सरकंडा लोधी पारा वार्ड नंबर 68 जिला बिलासपुर प्रताप राय और कान्हा बजाज के विरुद्ध मामला दर्ज कर चालान किया था जो अभी जिला कारागार बिलासपुर में निरुद्ध है तथा चोरी किया हुआ 220 किलोग्राम तांबा बरामद किया गया।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized7 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized7 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized3 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized5 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized6 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized14 hours ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized2 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
