Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद सीएम ने दिए ये सख्त निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री बघेल ने उन्हें हड़ताल के कारण अटके कार्यों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए। गुरुवार रात हड़ताल खत्म कर पटवारी संघ के पदाधिकारी मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छात्र एवं युवा वर्ग के कार्यों को तत्परता से करने के सख्त निर्देश दिए हैं। ज्ञात हो कि सरकार ने भारी संख्या में नौकरी का पिटारा खोल दिया है, जिससे प्रदेश में युवा वर्ग उत्साहित हैं। सभी को रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं। इस दिशा में कदम आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ सरकार उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी नए आयाम गढ़ रही है। इस स्थिति को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर पटवारियों की हड़ताल खत्म हो गई है।

यह भी पढ़ें   आदतन चोर गिरफ्तार, कई घरों को बनाया था निशाना, घरेलु सामान की करता था चोरी

मुख्यमंत्री बघेल ने पटवारियों को निर्देश दिए हैं कि जन सेवा के कार्य को प्राथमिकता से पूरा करें। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को पटवारियों की हड़ताल के कारण बाधित कार्यों को शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में पटवारी संघ 15 मई से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। इसके कारण आमजन को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जबकि आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद राज्य में शासकीय पदों में भर्ती के लिए रास्ता खुला और मुख्यमंत्री के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में सभी विभागों में मोशन मोड़ पर बड़े पैमाने में रिक्त पदों पर भर्तियां जारी हैं। जिसके लिए जरूरी दस्तावेजों जैसे- जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र बनवाने में पटवारी की मुख्य भूमिका है।

यह भी पढ़ें   कोरोना से बचाव के लिए छत्तीसगढ़ में अब तक 1.74 करोड़ टीके लगाए गए

पटवारियों की हड़ताल के चलते शिक्षा सत्र चालू होने से विद्यार्थियों को भी जाति, निवास, आय जैसे जरूरी दस्तावेज प्राप्त करने में भी कठिनाई हो रही थी।वहीं किसानों, आम जनता के राजस्व संबंधी कार्यों को निपटाने में, राजस्व विभाग से जुड़ी अत्यावश्यक सेवाओं में भी बाधा आ रही थी। जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने विशेष पहल करते हुए पटवारियों की हड़ताल खत्म करवाई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कोरोना ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 4209 नए पॉजिटिव मरीज, 60 की मौत... 8685 मरीज हुए डिस्चार्ज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर सिम्स में ओपीडी बंद, विरोध प्रदर्शन जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   रायगढ़: केलो डेम में सब इंजीनियर ने की खुदकुशी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending