Connect with us

छत्तीसगढ़

संभागायुक्त की अध्यक्षता में राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी में जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित, संभागायुक्त ने अतिक्रमण हटवाने के दिए निर्देश

Published

on

बिलासपुर| राज्य मानसिक चिकित्सालय के सुव्यवस्थित संचालन हेतु बांउड्री वाल निर्माण में आ रहे व्यवधान को दूर करने के लिए अतिक्रमण हटाया जाएगा। अस्पताल के सामने हिस्से में खुली जगह में मरीजों के लिए गार्डन विकसित किया जाएगा। संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग की अध्यक्षता में आज आयोजित जीवनदीप समिति की बैठक में उन्होंने यह निर्देश दिए।
राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी में जीवनदीप समिति की बैठक में संभागायुक्त ने चिकित्सालय परिसर के बाउंड्री वाल निर्माण में अतिक्रमण के चलते आ रहे व्यवधान को दूर करने के लिए प्रकरण को तहसीलदार के न्यायालय में लगवाने कहा। चिकित्सालय को ई-हाॅस्पिटल की सूची में शामिल करने के लिए की जा रही प्रकिया की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें   ABVP कोरबा ने शासकीय EVPG कालेज के प्राचार्य को जनभागीदारी शुल्क वापसी करने के लिए सौंपा ज्ञापन

अस्पताल के सामने हिस्से की खुली जगह में मरीजो के लिए गार्डन विकसित करने वार्डों के बीच खुली जगह एवं चिकित्सालय के दोनों सीढ़ी के टावर का सीमेंटीकरण करवाने के संबंध में भी चर्चा की गई। संभागायुक्त ने चिकित्सालय की छत में ग्रेडिंग कार्य करवाने के निर्देश पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिए। चिकित्सालय में लंबे समय से रहने वाले मरीजों को कौशल उन्नयन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने नशा मुक्ति वार्ड स्थापित करने के लिए की गई कार्यवाही के संबंध में भी जानकारी ली। इसके अलावा भवन के रख-रखाव, चिकित्सालय के मैकेनाइज्ड लांड्री मशीन के वार्षिक संधारण सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई और नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश संभागायुक्त ने दिए। राज्य मानसिक चिकित्सालय के अधीक्षक एवं सदस्य सचिव डाॅ. नंदा ने पिछली बैठक के पालन प्रतिवेदन से समिति को अवगत कराया। बैठक में समिति के सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रही बच्ची को लगेगा 16 करोड़ का इंजेक्शन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   क्रीड़ा अधिकारी संघ: डॉ. संतोष बाजपेयी बने अध्यक्ष एवं सचिव पद हेतु डॉ. सुनील गौरहा का हुआ चयन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   दुर्ग-अमृतसर-दुर्ग फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन में दो अतिरिक्त एसी टू कोच (AC-II) की सुविधा 10 नवंबर से
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending