Connect with us

छत्तीसगढ़

जशपुर के 6 लाख 94 हजार लोगों का बना आयुष्मान कार्ड

Published

on

रायपुर। जब भी हम बीमार पड़ते हैं तो मन में अस्पताल डॉक्टर की फीस लम्बी-चौड़ी तथा मंहगी दवाईयों की लिस्ट नजर आने लगती हैं। गरीब मजदूर, किसान जैसे कमजोर वर्गो के लिए यह बड़ा कठिन समय होता है। क्योंकि जान बचाने के लिए वे अपनी मेहनत की कमाई मंहगे ईलाज में खर्च कर देते हैं, ऐसे कठिन परिस्थिति में कमजोर वर्ग की सहायता के लिए शासन द्वारा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना एवं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना जरूरतमंद मरीजों के लिए बहुत बड़ी सहारा बनी हुई हैं। जिलें के कुल 13 हजार 672 हितग्राहियों के द्वारा कुल राशि 13.78 करोड़ रूपए का निःशुल्क ईलाज की सुविधा अलग-अलग अस्पतालों से प्राप्त किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 555.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

जशपुर जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल रहा है। अब तक जिलें मेे 6 लाख 94 हजार 355 कार्ड बनाया गया हैं आयुष्मान भारत के जिला परियोजना संमन्वयक ने बताया कि दूरस्थ क्षेत्रों के गांव-गांव मंे शिविर लगाकर छुटें हुए लोगों का प्राथमिकता से आयुष्मान कार्ड बनवाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कांसाबेल विकासखंड में 68 हजार 373 कार्ड, कुनकुरी विकासखंड में 80 हजार 886 कार्ड, दुलदुला विकासखंड में 43 हजार 416 कार्ड, फरसाबहार विकासखंड में 92 हजार 459 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। इसी प्रकार जशपुर विकासखंड में 77 हजार 378 कार्ड, पत्थलगांव विकासखंड में 1लाख 53 हजार 191 कार्ड, बगीचा विकासखंड में 1 लाख 31 हजार 85 कार्ड, मनोरा विकासखंड में 47 हजार 567 कार्ड, बनाया जा चुका हैं।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : गणतंत्र दिवस और महात्मा गांधी जी के पुण्यतिथि पर शुष्क दिवस

सी.एस.सी मैनेजर द्वारा कार्ड बनाने में आ रही तकनीकि समस्या का निदान कर एवं हर एक-एक गांव की मॉनिटरिंग की जा रही हैं। साथ ही घर-घर जाकर भी आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। उल्लेखनीय हैं कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना से 5 लाख और डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना से 50 हजार तक निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ ले सकते हैं। साथ ही विशेष चिन्हांकित बीमारी के ईलाज हेतु 20 लाख रूपये तक आयुष्मान से लाभ लिया जा सकता हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   अवैध शराब परिवहन करने तथा सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराने वालों पर सरकंडा पुलिस की कार्रवाई
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   लूडो खेलने को लेकर बवाल! पुलिस से 4 युवकों को किया गिरफ्तार...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ सरकार के ढाई साल पूरे होने पर उनके झूठे वादों को गिनाने के लिए किया जनसंपर्क
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending