Connect with us

छत्तीसगढ़

देश में सी-मार्ट से उत्पाद बिक्री में राजनांदगांव जिला द्वितीय स्थान पर

Published

on

राजनांदगांव.राज्य शासन द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था का विकास करने के लिये गाँवों में तैयार उत्पादों को शहरों के मार्केट से जोडऩे के लिए सी-मार्ट योजना कारगर साबित हो रही है। जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए गांवों में स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों को शहर के बाजार से जोड़ा गया। इसके अंतर्गत जिले के राजनांदगांव एवं डोंगरगढ़ शहर में सी-मार्ट को आधुनिक शोरूम की तरह स्थापित किया गया है। इस सुविधा से जिले में समूह की महिलाओं के रोजगार को बढ़ावा मिल रहा है।

राजनांदगांव जिले के सी-मार्ट केन्द्र से अब तक 2 करोड़ 14 लाख 95 हजार 764 रूपए के वस्तुओं की बिक्री हो गई है, जो प्रदेश में द्वितीय स्थान पर है। समूह की महिलाओं तथा पारंपरिक कुटीर उद्योग द्वारा 2 हजार 617 प्रकार के निर्मित उत्पादों की बिक्री की गई है। सी-मार्ट में अच्छी पैकेजिंग के साथ पंरपरागत सहित अन्य वस्तुओं की बिक्री की जा रही है। जिसमें लोगों का रूझान बढ़ा है और जनसामान्य द्वारा खरीदी की जा रही है।

यह भी पढ़ें   शुक्रवार शाम से रायपुर में लॉकडाउन लगाने की खबर अफवाह


कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर आश्रम-छात्रावासों, स्कूलों, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा सी-मार्ट से खाद्यान्न एवं अन्य जरूरतों के सामग्रियों की खरीदी की जा रही है। जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार के प्रयासों से सी-मार्ट के लिए अच्छा कार्य किया जा रहा है। सी-मार्ट के माध्यम से समूह की महिलाओं तथा पारंपरिक कुटीर उद्योग द्वारा निर्मित उत्पादों का समुचित मूल्य मिल रहा है। ग्रामीण एवं महिला समूह द्वारा स्थानीय स्तर पर उत्पादित वस्तुएं सी-मार्ट में एक ही स्थान पर विभिन्न तरह के उत्पाद जनसामान्य के लिए उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद जैविक उत्पादों के अलावा विभिन्न तरह के मसालों तथा खाद्य पदार्थों की वेरायटी यहां उपलब्ध है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   आपरेशन प्रहार के तहत् थाना सिरगिट्टी पुलिस को मिली बडी सफलता
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: नशे का सौदागर पुलिस की गिरफ्त मे, 10 ग्राम एम.डी.एम.ए. समेत कई सामान जब्त
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   13 लाख रुपए बैंक खाता में होल्ड कराया गया है
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending