Connect with us

छत्तीसगढ़

CG Job Update: कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में इन पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

Published

on

सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा निर्वाचन कार्यालय एवं विधानसभा क्षेत्रों के अनुविभागीय अधिकारी (रिटर्निंग ऑफिसर) कार्यालय हेतु सहायक ग्रेड 3 (संविदा) के 5 पद और भृत्य के 4 पद (कलेक्टर दर पर) की भर्ती की जा रही है।

आगामी नवंबर 2023 तक निर्वाचन कार्य के लिए योग्य अभ्यर्थी 12 जुलाई से 14 जुलाई 2023 तक कार्यालय कलेक्टर सारंगढ़ में उपस्थित होकर आवेदन जमा कर सकते हैं।

आवेदन डाक या कोरियर के माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा। सहायक ग्रेड 3 और भृत्य पद के लिए योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि की विस्तृत जानकारी कार्यालय कलेक्टर सारंगढ़, एसडीएम कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है और जनसंपर्क संचालनालय रायपुर के वेबसाइट डीपीआरसीजी डॉट जीओवी डॉट इन के जिले के समाचार सारंगढ़ बिलाईगढ़ में अपलोड किया गया है।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र

दावा आपत्ति 18 जुलाई 2023 को सुबह 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक कार्यालय कलेक्टर सारंगढ़ में उपस्थित होकर दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकेंगे। पात्र अभ्यर्थियों की मेरिट सूची कार्यालय कलेक्टर सारंगढ़ के सूचना पटल पर में 19 जुलाई 2023 को चस्पा की जाएगी।

शासकीय आईटीआई सारंगढ़ में 20 जुलाई को सहायक ग्रेड 3 हेतु कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी। वरीयता सूची में मेरिट आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची कार्यालय कलेक्टर सारंगढ़ के सूचना पटल पर 24 जुलाई 2023 को चस्पा की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: सस्ते आलू प्याज के नाम पर धोकाधड़ी करने वाले गैंग का पर्दाफाश
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending