Connect with us

छत्तीसगढ़

CG: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

Published

on

महासमुंद । छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिलान्तर्गत बागबाहरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ रही आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। स्कूल में एक साल से पदस्थ शिक्षक छात्रा के साथ गलत हरकत कर रहा था। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो भी नहीं माना। मामले में पुलिस ने आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बागबाहरा के प्राचार्य ने पीड़िता छात्रा के पिता को फोन कर रोने की सूचना दी। इसके बाद छात्रा के पिता तत्काल विद्यालय पहुंचा। उन्होंने अपनी बेटी से रोने का कारण पूछा तो बताया कि लगभग 12 बजे के आसपास शिक्षक पीके दास कंधे को सहला रहे थे, साथ ही निजी अंगों को स्पर्श कर रहे थे।

यह भी पढ़ें   कोरोना संक्रमित नक्सली दंपति ने किया सरेंडर, टिफिन बम के साथ नक्सली गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि शिक्षक पूर्व में भी अन्य छात्राओं के साथ ऐसे कृत्य को अंजाम दे चुका है। साथ ही वह लड़कियों के शौचालय में भी घुस गए थे, जिन्हें अन्य छात्राओ ने देखा था। इस मामले के बाद शिक्षक के विरुद्ध और भी स्कूली बच्चे सामने आए।

शिकायत पर पुलिस ने आरोपित शिक्षक को उसके घर से गिरफ्तार किया। इधर, महिला पुलिस ने पीड़ित छात्रा से घटना के संबंध में बयान लिया है। बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपित शिक्षक पर छेड़छाड़, पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   विधानसभा में फिर गूंजा अवैध शराब का मुद्दा...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   उड़ीसा एवं बंगाल की खाड़ी में चक्रवात “यास” के मद्देनजर पूर्व तटीय रेलवे से संबन्धित इन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : ईद उल जुहा पर घरों में रहकर नमाज अदा करें, कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाया जाए पर्व शांति समिति द्वारा की गई अपील
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending