Connect with us

छत्तीसगढ़

सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल तिलक नगर बिलासपुर में लगी यातायात की पाठशाला

Published

on

बिलासपुर| जिले के प्रत्येक स्कूलों में छात्र छात्राओं के बीच यातायात की सुरक्षित जानकारी पहुंचाई जाए।पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह की इस परिकल्पना के अनुसार आज यातायत बिलासपुर के द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर तिलक नगर बिलासपुर में यातायत की पाठशाला आयोजित की गई|

उप पुलिस अधीक्षक यातायात संजय साहू ने बताया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी हमें जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संपूर्ण जिले के स्कूलों के लिए यात्रा शिक्षा की समय सारणी प्राप्त हो चुकी है जिसके अनुसार हम नियमित रूप से सभी स्कूलों में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करेंगे साथ ही उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी पत्र का उल्लेख किया कि स्कूली बच्चे किसी भी प्रकार से स्कूल तक वाहन ना लें अन्यथा इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित प्राचार्य की होगी,इस संबंध में भी उन्होंने स्कूल प्रबंधन को अवगत कराया।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: थाना सिरगिटटी पुलिस द्वारा अवैध शराब पर की गई वैधानिक कार्यवाही

पाठशाला में यातायात के उप पुलिस अधीक्षक यातायात संजय साहू ने कहा कि यदि स्कूली बच्चे यातायात नियमों के प्रति निष्ठावान हो जाए, तो दुर्घटना कभी भी नजदीक नहीं आ सकती l और कहां सड़क में सुरक्षा मानकों का उपयोग अवश्य करें l इसी क्रम में जिला रोड सेफ्टी सेल यातायात के सब इंस्पेक्टर उमा शंकर पांडे ने छात्र-छात्राओं को सड़क दुर्घटना के कारण निवारण नवीन मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधान तथा सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को तत्काल अस्पताल ले जाने संबंधी गुड सेमी रिटर्न की सविस्तार जानकारी दीl

आरक्षक शैलेंद्र सिंह एवं आरक्षक रोशन खेस ने छात्र छात्राओं को सड़क में प्रवेश करने के नियम तथा सड़क में कैसे चलें इसकी भी जानकारी दी।कार्यक्रम के अंत में सब इंस्पेक्टर उमा शंकर पांडे ने लगभग 500 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति निष्ठावान रहने की “शपथ” भी दिलाईlकार्यक्रम के अंत में संस्था के प्राचार्य श्री राकेश पांडे के द्वारा आभार प्रदर्शित किया गया lकार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी उपस्थित रही l

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: वर्मी खाद विक्रय से इस समूह का टर्नओवर पहुंचा 1 करोड़ तक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   थानेदारो के हुए तबादले ,नये जगह से आये थानेदारो को एसएसपी ने दी जवाबदारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   होटल मैनेजमेंट में प्रशिक्षण योजनान्तर्गत अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र 22 अगस्त तक आमंत्रित
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending