Uncategorized
Aaj Ka Rashifal 21 July 2023: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)
आज का दिन आप कोई नया कार्य प्लान कर सकते हैं। साथ ही आपका स्वास्थ्य में आपको कुछ गिरावट महसूस होगी। किसी कार्य विशेष के लिए लंबी यात्रा पर जाने का योग बन सकता है, जिससे आगामी समय में आपको लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में आपसी सामंजस्य की कमी दिखाई पड़ेगी। पड़ोसी से वाद-विवाद हो सकता है।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)
आज के दिन आप अपने जीवन में कोई विशेष निर्णय ले सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आज कोई नया विषय आप शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक मदद मिलेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार में लोग आपको मान-सम्मान प्राप्त होगी। पत्नी से मधुर संबंध होंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)
आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप कोई बड़ा डिसीजन आप ले सकते हैं, जिसमें परिवार के लोगों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई साझेदारी होगी। कोई नया बड़ा काम मिल सकता है। नौकरी में अधिकारी वर्ग आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)
आज आप सोचे हुए कार्य को पूरा करने के लिए तत्पर दिखाई देंगे। व्यापार क्षेत्र में कोई बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं, जिसका आगामी समय में आपको लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में सामाजिक तौर पर मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर आज आप जा सकते हैं।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)
आज का दिन आपका अत्यधिक भागदौड़ वाला रहेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए अत्यधिक परिश्रम करेंगे, जिस कारण स्वास्थ्य में भी कुछ गिरावट महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगी वर्ग के कारण बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें। परिवार में सभी से संबंध ठीक करने का प्रयास करें।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)
आज का दन आपको लाभ देने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में अपने मित्रों व रिश्तेदारों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। आप कोई बड़ा निर्णय कार्यक्षेत्र में ले सकते हैं, जिससे आगामी समय में लाभ होगा। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा व पत्नी से संबंध अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस होगी।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)
आज का दिन आपके अच्छा रहेगा। परीक्षा आदि के परिणाम आपके पक्ष में आएगा, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने लोगों का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा निवेश प्रॉपर्टी आदि में आज आप कर सकते हैं। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)
आज बहुत पुराना कार्य पूरा होने से आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और परिवार में कोई मांगलिक कार्य का योग बनेगा। कोई नया मेहमान परिवार में आ सकता है। नौकरी-व्यापार में लोग आपका सहयोग करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्त्रोत मिलेंगे और कोई नया वाहन आदि आप खरीद सकते हैं।
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)
आज का दिन बहुत भागदौड़ से भरा रहेगा। किसी कार्य विशेष को लेकर लंबी यात्रा आदि पर जाना पड़ सकता है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें, नहीं तो चोट लग सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार आदि में आज बड़ा जोखिम ना उठाएं। कोई बड़ा लेन-देन न करें व बड़ी राशि उधार में किसी को ना दें। परिवार के लोगों से संबंध मधुर रखें और वाणी पर संयम रखें।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)
आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में आकस्मिक घटना घट सकती है, जिस कारण माहौल बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज घाटा हो सकता है। कोई नया वाहन आदि आज ना खरीदें और यात्रा आदि में सावधानी बरतें।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)
आज आपका कोई पुराना विवाद समाप्त होगा। परिवार में चल रहे व्यर्थ का मनमुटाव खत्म होता दिखाई देगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा व स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बहुत दिनों से चल रहे नौकरी के प्रयास में आज सफलता मिलेगी। आज आप चल या अचल सम्पत्ति की खरीदारी कर सकते हैं।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)
आज आप ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद प्राप्त कर सकते हैं। पत्नी से मतभेद दूर होंगे। साथ ही कोई नई खुशखबरी आपको मिल सकती है। परिवार में माहौल आपके पक्ष में रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नई कार्ययोजना आज बन सकती है। न्यायालय पक्ष में विजय होगी। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।
Uncategorized
Iran Israel war: ईरान के खार्ग पर ताबड़तोड़ हमले, ट्रंप की डेडलाइन पूरी होने से पहले ही US-इजरायल का अटैक
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने खार्ग द्वीप पर हमले के बाद चेतावनी देते हुए कहा कि अब संयम खत्म हो चुका है. आईआरजीसी ने चेताते हुए कहा कि अगर हमले ऐसे ही जारी रहे तो अमेरिका और उनके सहयोगी देशों के इन्फ्रास्ट्रक्चर को टारगेट किया जा सकता है.

Iran Israel war: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं. वह ईरान को लगातार अल्टीमेटम दे रहे हैं. उनके नए अल्टीमेटम की मियाद खत्म होती नजर आ रही है. इस बीच खबर है कि ईरान के खार्ग द्वीप पर ताबड़तोड़ हमले हुए हैं.
मेहर न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के ऑयल हब खार्ग द्वीप पर मंगलवार को ताबड़तोड़ हवाई हमले हुए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, खार्ग पर एक के बाद एक हमले किए जा रहे हैं.
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने खार्ग द्वीप पर हमले के बाद चेतावनी देते हुए कहा कि अब संयम खत्म हो चुका है. आईआरजीसी ने चेताते हुए कहा कि अगर हमले ऐसे ही जारी रहे तो अमेरिका और उनके सहयोगी देशों के इन्फ्रास्ट्रक्चर को टारगेट किया जा सकता है. इससे वर्षों तक इस क्षेत्र में तेल और गैस संकट बाधित हो सकता है.
होर्मुज स्ट्रेट पर ट्रंप की डेडलाइन नजदीक, वेस्ट एशिया में कूटनीतिक हलचल तेज
बता दें कि यह हमला ऐसे समय पर हुआ है, जब एक दिन पहले ही ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ईरान में फंसे अमेरिकी एयरमैन के रेस्क्यू ऑपरेशन की डिटेल जानकारी दी थी. ईरान जंग को छह हफ्ते का समय हो गया है.
इससे पहले पिछले महीने भी अमेरिका ने खार्ग द्वीप पर हमला कर ईरान के सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया था. इन हमलों में ईरान के नौसेना माइन स्टोरेज और मिसाइल बंकर नष्ट कर दिए गए जबकि तेल प्रतिष्ठानों का बाल भी बांका नहीं किया.
इस द्वीप को इसके आइसोलेशन की वजह से फॉरबिडन आइलैंड भी कहा जाता है. ट्रंप ने पहले भी खार्ग द्वीप पर हमले की धमकी दी थी. उन्होंने कहा था कि अगर होर्मुज में जहाजों पर हमले नहीं रुके तो खार्ग में तेल इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जाएगा.
बता दें कि खार्ग द्वीप ईरान का मुख्य तेल निर्यात टर्मिनल है. यहां से ईरान के 90 फीसदी तेल का एक्सपोर्ट होता है. इसकी स्टोरेज क्षमता लगभग तीन करोड़ बैरल है.
Uncategorized
Maharashtra चुनाव: इन 49 सीटों पर कांटे की टक्कर, उद्धव और शिंदे में कौन किस पर रहेगा भारी?

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। प्रदेश में 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। इस बार की चुनावी जंग महायुति और महा विकास अघाड़ी के बीच होने जा रही है, जहाँ दोनों गठबंधनों के नेता एक-दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं।
चुनावी स्थिति
शिवसेना के दो धड़ों के बीच भी मुकाबला देखने को मिल रहा है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाला गुट और एकनाथ शिंदे का गुट दोनों ही खुद को असली शिवसेना बताकर लोगों से वोट मांग रहे हैं। खासकर 49 सीटों पर यह कांटे की टक्कर देखी जा रही है, जिनमें 19 सीटें मुंबई के मेट्रोपोलिटन इलाकों में आती हैं और 12 सीटें शहर की हैं।
2022 में शिवसेना का विभाजन
जून 2022 में शिवसेना के विभाजन के बाद, एकनाथ शिंदे ने कई विधायकों के साथ एनडीए में शामिल होकर मुख्यमंत्री बनने में सफलता प्राप्त की थी। वहीं, उद्धव ठाकरे और कुछ विधायक महा विकास अघाड़ी में बने रहे। अब कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर उद्धव सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।
उद्धव ठाकरे पर अपने पिता बालासाहेब ठाकरे की विरासत को बचाने का दबाव भी है। शिंदे का आरोप है कि उद्धव ने कांग्रेस के साथ जाकर अपने पिता के विचारों को धोखा दिया है। इस चुनाव में यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता किसे अपना समर्थन देती है।
चुनावी रणनीतियाँ
उद्धव ठाकरे: उद्धव ने उन 40 सीटों पर जीतने की रणनीति बनाई है, जहां से विधायक जीत के बाद शिंदे के साथ चले गए थे। उनके लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे अपने गढ़ को सुरक्षित रखें।
एकनाथ शिंदे: शिंदे का दावा है कि यदि महायुति की जीत होती है, तो मुख्यमंत्री वे ही होंगे। उन्हें अपनी पार्टी का जनाधार बढ़ाने और पिछली जीत को दोहराने की चुनौती का सामना करना होगा।
प्रमुख मुकाबले
ठाणे की कोपरी पांचपखाड़ी सीट: यहाँ शिंदे को कड़ी टक्कर मिल रही है, जहाँ उद्धव गुट ने आनंद दिघे के भतीजे केदार को मैदान में उतारा है।
वर्ली सीट: उद्धव ने यहाँ अपने बेटे आदित्य को चुनावी मैदान में उतारा है, जो मिलिंद देवड़ा से मुकाबला कर रहे हैं।
निष्कर्ष
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में यह 49 सीटें न केवल उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि इन सीटों पर जीत या हार दोनों ही नेताओं के भविष्य का निर्धारण करेगी। सियासी दांव-पेंच और जनता की सोच इस बार के चुनाव में निर्णायक साबित होगी।
Uncategorized
अवैध शराब विक्रेताओं पर थाना कोटा पुलिस की कार्यवाही

बिलासपुर: थाना कोटा पुलिस ने अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गनियारी स्थित कपूर तालाब से 1000 किलो से अधिक महुआ लहान को नष्ट कर दिया है और 10 लीटर कच्ची महुआ शराब भी जब्त की है।
गिरफ्तार आरोपियों में गौरी वर्मा, निवासी गनियारी, और जयप्रकाश रात्रे, निवासी लोकबंद शामिल हैं। जिला पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भापुसे) ने ऑपरेशन चेतना के तहत नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गनियारी में एक महिला अवैध रूप से हाथभट्ठी से कच्ची महुआ शराब बना रही है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गौरी वर्मा से 3 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत 600 रुपये थी, जब्त की और धारा 34(01) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
वहीं, ग्राम लोकबंद निवासी जयप्रकाश रात्रे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत 1400 रुपये थी, जब्त की गई और उन्हें धारा 34(02) आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
रेड कार्यवाही के दौरान गनियारी के कपूर तालाब में शराब बनाने के लिए रखे 1000 किलो से अधिक महुआ लहान/पाश को मौके पर ही नष्ट किया गया। बिलासपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है और आम जन से नशा उन्मूलन में सहयोग की अपील की है।
खेल5 days agoIPL 2026: रायपुर पहुंची RCB की टीम, 10 मई को MI से होगा मुकाबला
देश5 days agoकल सुबह 11 बजे शुभेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक बनेंगे डिप्टी सीएम
खेल2 days agoRCB vs KKR IPL 2026: रायपुर आएंगे बॉलीवुड किंग शाहरुख खान, कोलकाता नाइट राइडर्स का बढ़ाएंगे हौसला, मुकाबले की तैयारियां जोरों पर

















