Connect with us

छत्तीसगढ़

निजात अभियान चलाकर अवैध शराब पर की गई कार्यवाही, 110 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

Published

on

बिलासपुर| पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव.शर्मा अनुविभागीय पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राजेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में थाना पचपेड़ी द्वारा टीम बनाकर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली अभियान चलाकर रेड कार्रवाई किया गया । कृत कार्यवाही के दौरान ग्राम बेलपान खपरी में सुखचंद डहरिया अपने घर में अवैध कच्ची महुआ शराब कुल मात्रा 110 लीटर किमती 22000 रुपए को बिक्री करने के नियत से छिपाकर रखा मिला उक्त संबंध में व्यक्ति को शराब बिक्री करने एवम् रखने के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने कहते हुए पर्याप्त समय दिया गया किंतु आरोपी द्वारा किसी भी प्रकार का अनुज्ञप्ति प्रस्तुत नहीं किया गया उक्त आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही कर रिमांड में भेजी गई।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, सउनि.शिव कुमार साहू प्रधान आरक्षक लक्ष्मण सिंह आरक्षक सद्दाम पाटले, देवेंद्र मरकाम,किशन राय,राजकुमार पाटले, सागर खटकर, महिला आरक्षक नीता यादव, विशेष योगदान रहा।
यह भी पढ़ें   4 वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या का सनसनी खेज़ मामला, 5 घंटे के भीतर ही पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   परंपरागत व्यवसाय करने वाले व्यापारियों को मिला पक्का चबूतरा और सहारा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG: सीएम विष्णुदेव साय ने लांच किया अपना यूट्यूब चैनल, पहले वीडियो में फाग गीत अपलोड करके दी बधाई
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   आरपीएफ बिलासपुर ने महिला व बच्चों को भगाकर ले जा रहे व्यक्ति को पकड़ा, आरोपी पहले भी हो चुका है अरेस्ट
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending