Connect with us

छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद पीएम मोदी से मिली राज्यसभा साँसद डॉ. सरोज पाण्डेय

Published

on

भाजपा संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का नया दायित्व मिलने के बाद आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली राज्यसभा साँसद डॉ. सरोज पाण्डेय ने दंतेवाड़ा की भाजपा कार्यकर्ता उर्मिला तामो द्वारा बनाई नरेंद्र मोदी का चित्र उन्हें भेंट किया ! गत दिनों भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यसमिति के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा की गई घोषणा में छत्तीसगढ़ से सुश्री सरोज पांडे, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एवं लता उसेंडी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का नव दायित्व प्राप्त हुआ था ।

संगठन में नए दायित्व मिलने के बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने आज दिल्ली में विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, देश के गौरव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलकर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान सरोज पांडे ने दंतेवाड़ा की भाजपा कार्यकर्ता बहन उर्मिला तामो द्वारा बनाई मोदी जी का चित्र उन्हें भेंट स्वरूप दिया। प्रधानमंत्री ने चित्र की भूरी भूरी प्रशंसा की, साथ ही सुश्री सरोज पांडे को संगठन में प्राप्त नवीन दायित्व को कुशलता पूर्वक निर्वहन करने हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की ।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में दिख रहा तूफान मैंडूस का असर...

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   महासमुंद : स्वतंत्रता दिवस से पहले मिनी स्टेडियम में की गई फुल ड्रेस रिहर्सल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Raigarh District: भारतीय जनता युवा मोर्चा रायगढ़ जिला द्वारा आयोजित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   महासमुंद : स्वतंत्रता दिवस से पहले मिनी स्टेडियम में की गई फुल ड्रेस रिहर्सल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending