छत्तीसगढ़
यातायात पुलिसकर्मी बनकर भय दिखा कर वसूली करने वाला गिरफ्तार
कोरबा| कोरबा के ग्राम नेवसा हर्दिकला थाना..कुसमुंडा. निवासी 39 वर्षीय किराना व्यवसाई अनवर अली पिता सफर अली कल दिनांक 14/7/21 को बिलासपुर व्यापार विहार थोक मार्केट में अपनी दुकान हेतु किराना समान खरीदने पिकअप ले कर आया हुआ था,खरीदी कर के वापसी के समय शाम करीब 5 बजे गिरिजा चौक के पास पहुँचा तभी एक पेशन प्रो बाईक क्रमांक cg 10 एके 2036 में सवार युवक पिकअप को रूकवाकर ओवरलोड वाहन बता 50 हजार रुपये फाइन लगने की बात कह डराने धमकाने लगा,प्रार्थी द्वारा यह कथन करने पर कि इतने रुपये उसके पास नही है, मारपीट करने व थाना ले जा कर गाड़ी जब्त करने की धमकी दे कर 8 हजार रुपय ले लिया,प्रार्थी ने अपने साथ हुए घटनाक्रम की शिकायत थाना तारबहार में उपस्थित हो कर लिखित शिकायत दी |
शिकायत पर उक्त वाहन चालक के खिलाफ़ धारा 384,385 भादवी कायम विवेचना में लिया गया। प्रकरण की कायमी के पश्चात बिलासपुर जिला कप्तान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कप्तान से प्राप्त निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप ने नगर पुलिस अधीक्षक स्नेहिल साहू एवं थाना प्रभारी कलीम खान को एक विशेष टीम लगाकर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया ।वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश के आधार पर कायमी के एक घण्टे के अंदर ही थाना तारबाहर की टीम ने उक्त वाहन चालक की पतासाजी कर आरोपी वाहन चालक सुबोध शुक्ला पिता स्व.आनन्द शुक्ला निवासी गुरुनानक चौक तोरबा बिलासपुर हाल मुकाम न्यू लोको कालोनी रेल्वे कॉलोनी बिलासपुर को हिरासत में ले कर पूछताछ की गई,जिसमे आरोपी ने घटना कारित करना स्वीकार कर लिया।
आरोपी के कब्जे से लूट की गई रकम में से 5000 हजार रुपये की जब्ती की गई।उक्त कार्यवाही में टीआई कलीम खान,एसआई प्रसाद सिन्हा एएसआई शिव चंद्रा,आरक्षक क्रमांक 771 प्रमोद कसेर,आरक्षक क्रमांक 466 अतुल सिंग,आरक्षक क्रमांक836 मुरलीधर भार्गव,,एवम समस्त थाना स्टाफ की भूमिका सराहनिय थी
कोनी में भी रहा हैं इसी तरह के प्रकरण में आरोपी:-
आरोपी सुबोध शुक्ला ने पिछले वर्ष ट्रक वालो से भी उक्त तरीके से कोनी थाना क्षेत्र में लूट की घटना कारित किया जिस पर प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी की गिरफ्तारी कर अभियोग पत्र पेश किया गया था।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized6 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized13 hours ago
स्वतंत्रता दिवस पर CM साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, शहर से लेकर गांव तक होंगे राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजन
-
Uncategorized2 days ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized3 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
-
Uncategorized3 hours ago
BRICS Summit 2026: भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, सितंबर में नई दिल्ली की यात्रा
