Connect with us

देश

22 सितंबर राशिफल: शुक्रवार को इन लोगों को मिलेगी सफलता, पढ़ें दैनिक राशिफल

Published

on

rashi

आज का नक्षत्र-ज्येष्ठा 03:34 PM तक उसके बाद मूल

आज का करण-वणिज और विष्टि

आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष

आज का योग-आयुष्मान

आज का वार-शुक्रवार

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि आज यात्रा करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपकी धार्मिक पुस्तकों के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। सार्वजनिक जीवन में नाम और प्रतिष्ठा मिलेगा। गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें। किसी ख़बसूरत याद के कारण आपके और आपके जीवनसाथी के बीच की अनबन रुक सकती है। बेरोजगार लोग भविष्य की चिंता को लेकर निराशा से भरे रहेंगे। महिलाएं भी आज आवश्यकता से अधिक बोलने के कारण घर मे नए विवाद को जन्म देंगी।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों आज ऑफिस के कामो में आपका मन लगेगा। नौकरी, बिजनेस और करियर के मामलों में आगे बढ़ने का समय है। आपकी पहचान और हैसियत बढ़ सकती है। आप अपने काम योजना बना कर पूरे कर सकते हैं। आपकी ईमानदारी और काम के प्रति आपके लगन को देखकर आपका बॉस आपका औदा और ऊंचा कर सकता हैं। घर के सदस्य आपके किसी निर्णय से असमहत हो सकते है। आज आप किसी सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता ही सफलता मिलेगी। कोशिशों में थोड़ी-सी कमी होने से आपके काम अधूरे रह सकते हैं। गलत समय और गलत स्थान पर अपना उत्साह दिखा देना नुकसानदायक हो सकता है। आपका मनोरंजन, सौंदर्य प्रसाधन व आभूषण आदि के पीछे धन खर्च हो सकता है। आज के दिन पारिवारिक वातावरण भी आज अस्त-व्यस्त ही रहेगा। घर मे मौसमी बीमारियों का प्रकोप रहने के कारण दवाओं पर धन खर्च करना पड़ेगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। आज प्रेम-संबंधों में अपने स्वतन्त्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी। आपके जीवन में लगातार नए परिवर्तन आपको देखने को मिलेंगे। आज आपके स्वभाव में अहम की भावना रहने से बाहरी व्यक्ति को दुखद अनुभूति ही होगी। आपको अपनी जिंदगी में भी नयेपन का एहसास होगा.

यह भी पढ़ें   06 June Horoscope: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। ऑफिस और बिजनेस के कई मामलों में फायदे का दिन है। किसी प्रतियोगिता का नतीजा आना है तो आपको अच्छी खबर मिल सकती है। लड़ाई झगड़ा आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। आपकी विनम्र प्रकृति की सराहना की जाएगी। आज आपका रुझान सामाजिक का

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों आज आप धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता जरूर दिलाएंगे। आर्थिक स्थिति लगातार मजबूत रहेगी। अगर आप अपनी घरेलू ज़िम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज़ हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। बेवजह खर्च होगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। किसी से अचानक हुई रुमानी मुलाक़ात आपका दिन बना देगी।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि आज आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता प्राप्त होगी। दूसरों की बातों में न आएं। विवेक व धैर्य से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। नकारात्मकता बढ़ सकती है। बुरा वक्त भी जल्दी ही बीत जाएगा सार्वजनिक क्षेत्र पर लोग आपके विचारों के विपरीत आचरण करेंगे। नौकरी वाले लोगो का कार्य क्षेत्र पर किसी से झगड़ा हो सकता है। पारिवारिक सुख बनाये रखने के लिए भी आपको अपना योगदान देना होगा।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि आज सरकार विरोधी कार्य से संभव हो तो दूर रहिएगा। आपको बस अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। पैसों के क्षेत्र में कोई जोखिम न लें। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त करेगा। कार्य-व्यवसाय से मध्यान के बाद ही लाभ मिल सकेगा। किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के कारण भाग-दौड़ रहेगी। दूसरों से अपेक्षा न करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज परिवार और जीवनसाथी के साथ समय बीतने से आप खुश रहेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। घरेलू ज़िंदगी सुकूनभरी और ख़ुशनुमा रहेगी। छात्रों को आज कुछ नया करने का मौका मिल सकता है। यदि आप किसी भी क्षेत्र से सम्बंधित कोई निर्णय लेना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए सबसे उत्तम रहेगा। आपने पढ़ाई में जो मेहनत की है उसका फल आपको सफलता के रूप में मिलेगा।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: निजात अभियान अन्तर्गत शहर के 9 थानो में होता है हर हफ़्ते काउंसलिंग

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि आज व्यावसायिक फ़ैसलों को लेने के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है। समय पर आवश्यक वस्तु न मिलने से तनाव रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। दूसरों को यह बताने के लिए ज़्यादा उतावले न हों कि आज आप कैसा महसूस कर रहे हैं। नौकरी के मामलों में आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या आज आपको परेशान कर सकती हैं। आपके प्रियजन आज आपको बहुत सी खुशियां देंगे और आप उनके साथ इन खुशियों का जश्न मनाएंगे।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि आज विदेश से संबंधित कार्यों में आज गति होगी। अगर बिज़नेस की बात करें तो आज काफी ज्यादा धन लाभ होने वाला है। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। आर्थिक समस्याओं की वजह से आज आप थोड़े पेरशान रह सकते हैं। परिवार का साथ आज आपको लाभ पहुँचा सकता है। आपका जीवन-साथी थोड़ा अजीब व्यवहार कर सकता है। लेकिन सब्र का बांध न टूटने दें। बिना सोचे समझे कहीं पैसा निवेश ना करें.

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आज बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। प्रेमी के साथ कुछ निजी समस्या का जिक्र करके आप अपने मन को हल्का कर सकते हैं। आपको उदार और स्नेह से भरे प्यार का तोहफ़ा मिल सकता है। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही होगा। अच्छे कामों का भी विरोध हो सकता है। आज आपकी जिंदगी की लंबे समय से चली आ रही समस्याएं खत्म हो जाएंगी।

देश

‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

Published

on

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।

यह भी पढ़ें   MP: बालाघाट में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 14- 14 लाख की दो इनामी महिला नक्सली ढेर

सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज

केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:

“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम

आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”

‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’

दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   पहले पत्नी और दो बेटियों को जहर देकर मार डाला, फिर की आत्महत्या की कोशिश, बच गई जान

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

देश

पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

Published

on

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।

  • महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
यह भी पढ़ें   IPS अवॉर्ड के लिए 14 पुलिस अफसरों का हुआ चयन

साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।

  • पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल

पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

  • ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
यह भी पढ़ें   बिलासपुर : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन 26 सितम्बर तक

वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।

  • संगठन और रणनीति का मिला लाभ

बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending