Connect with us

छत्तीसगढ़

Bilaspur: मानसिक रोगियों का सिम्स में सीटी स्कैन एवं जांच मुफ्त

Published

on

कमिश्नर की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की बैठक में लिया गया निर्णय, चिकित्सालय को आवंटित भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाए जाएंगे

बिलासपुर,: कमिश्नर शिखा राजपूत तिवारी की अध्यक्षता में सेन्दरी स्थित राज्य मानसिक चिकित्सालय के जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित की गई। तिवारी ने सिम्स में मानसिक रोगियों के सीटी स्कैन एवं अन्य जांच निःशुल्क करने के निर्देश दिए।

उन्होंने तहसीलदार को परिसर से अवैध अतिक्रमण जल्द हटाने को कहा है ताकि राज्य के एकमात्र मानसिक अस्पताल की वार्डों एवं अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जा सके। फिलहाल अस्पताल को आवंटित भूमि के लगभग 10 एकड़ क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हुआ है।

यह भी पढ़ें   अजब गजब : कुदरत का करिश्मा या कहें कयामत! कैसे 7 माह के बच्चे के पेट में आया एक और बच्चा?

कलेक्टर अवनीश शरण जीवनदीप समिति के सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि सेन्दरी में राज्य के एकमात्र मानसिक चिकित्सालय की क्षमता 200 बेड की है। अस्पताल में प्रतिदिन 91 ओपीडी मरीज एवं 3 अंतःरोगी मरीज का इलाज होता है।

गत वर्ष अप्रैल से दिसम्बर महीने तक कुल 9 महीने में 27 हजार बाह्य रोगी एवं 9 सौ अंतःरोगियों की भर्ती कर स्वास्थ्य लाभ दिया गया है। अस्पताल की जरूरत के अनुसार सभी प्रकार की दवाईयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

समिति की बैठक में अस्पताल को सुदृढ़ करने एवं सुविधाओं के विकास के लिए कई प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया।

योग शिक्षकों का मानदेयएक हजार रूपये बढ़ाकर 7 हजार रूपये प्रति माह किया गया। अस्पताल की जमीन में भावी विस्तार के लिए ब्लू प्रिन्ट तैयार करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए गए।

यह भी पढ़ें   अवैध रूप से महुआ शराब रखने वाले आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

चिकित्सालय में कार्यरत मजदूरों को की गई लगभग छह लाख रूपये की भुगतान की कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की गई।

बाह्य रोगी मरीजों के बैठने के लिए सीएसआईडीसी दर पर खरीदने का निर्णय भी लिया गया। आय-व्यय की जानकारी भी बैठक में दी गई। इसके अनुसार फिलहाल समिति के खाते में 1.42 लाख रूपये की राशि जमा है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर्या ने आभार व्यक्त किया।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   भाजपा ने सरगुजा में झोंकी ताकत, सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे संभाग प्रभारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   थाना पचपेड़ी पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों पर कार्यवाही जारी, 11 लीटर से अधिक शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   कलेक्टर की अध्यक्षता में आधार निगरानी समिति की बैठक
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending