Connect with us

छत्तीसगढ़

कोटा थाना क्षेत्र में युवकों से मारपीट कर मोबाईल और रकम लूट के फरार दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

आरोपियों की कब्जे से एक नग एप्पल मोबाइल एवं मोटर साइकिल,1000 रुपए जप्त

गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश कर भेजा गया जेल

नाम आरोपीगण:-
(1) प्रकाश सिंह उर्फ भुन्नु ठाकुर उम्र 20 साल साकिन मौहारखार कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर(छ.ग.)

(2) मनोज उर्फ चंदू निषाद पिता पीहू निषाद उम्र 23 साल साकिन फिरंगीपारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर(छ.ग.) 

पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर संतोष कुमार सिंह द्वारा मारपीट कर लूट किये जाने वाले आरोपीगणों को त्वरित गिरफ्तार करने निर्देशित किए जाने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सिद्धार्थ बघेल की मार्गदर्शन में एवं थाना कोटा के थाना प्रभारी टी.एस. नवरंग के नेतृत्व में मारपीट कर लूट करने वाले आरोपीगणो को आज दिनांक 16.01.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

यह भी पढ़ें   CG News: CG: मशरूम खाने से एक ही परिवार के 7 लोग बीमार…

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी निकेश साहू पिता संतोष साहू उम्र 22 साल साकिन चिंगराजपारा बिलासपुर थाना सरकंडा जिला बिलासपुर दिनांक 07.01.2024 के दोपहर 3:00 बजे अपने साथी भूपेंद्र कौशिक, मुकेश सूर्यवंशी, दीपक यादव, हर्ष देवांगन, के साथ कोरीडेम कोटा घूमने गए थे कोरीडेम घूमने के बाद शाम को सभी लोग कार से वापस घर बिलासपुर जाने के लिए निकले थे। कि शाम रात्रि करीबन 7:00 बजे हनी बी रिसोर्ट में रोड के पास कार खराब हो गया।

कार के पास खड़े हुए थे,आपस में बात कर रहे थे तभी एक मोटरसाइकिल में तीन अज्ञात व्यक्ति एवं उनके अन्य साथी मोटरसाइकिल से आए और प्रार्थी एवं उनके दोस्तों को यहां क्यों खड़े हो कहते हुए मां-बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज कर कार में रखे जैक राड व हाथ मुक्का से में मारपीट कर जेब में रखे एप्पल मोबाइल एवं रुपए को लूट कर भाग गए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: प्रार्थी को गाली गलौच एव लोहे के राड व धारदार फ़रसा से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना प्रभारी कोटा द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल फरार आरोपीगणों की पतातलाश हेतु पुलिस टीम लगाई गई। दौरान पता तलाश के आज दिनांक को मुखबिर के निशानदेही पर संदेहीयों से पूछताछ दौरान उक्त आरोपीगणों द्वारा अपराध कबूल किए जाने पर एवं एप्पल का मोबाइल व घटना मे प्रउक्त मोटर साइकिल,लुट का रकम ₹1000 पेश करने पर वजह सबूत के आधार पर उक्त आरोपीगणों को विधिवत‌् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोटा टी.एस.नवरंग , सउनि ओमकार बंजारे, आरक्षक भोप साहू , संजय श्याम, सुनील पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ शासन ने चेतना नाट्य मंच को विधि विरूद्ध संगठन घोषित किया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में 56 तहसीलदारों का प्रमोशन, डिप्टी कलेक्टर और सीईओ के पदों पर की गई पदस्थापना
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ शासन ने चेतना नाट्य मंच को विधि विरूद्ध संगठन घोषित किया
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending