Connect with us

छत्तीसगढ़

निजात अभियान के तहत् तोरवा पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी

Published

on

थाना तोरवा अप.क. 45 /2024

धारा 34 (2) आबकारी एक्ट

** निजात अभियान के तहत् तोरवा पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी ।

** अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी चढ़ा तोरवा पुलिस के हत्थे

** आरोपी के कब्जे से कुल 11 लीटर महुआ शराब किया गया जप्त

** आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
** थाना क्षेत्र को नशामुक्त करने लगातार की जायेगी कार्यवाही

  • नाम आरोपी 1 नरेंद्र कुमार कोल पिता विशंभर को उम्र 30 साल पता देवरी खुर्द बरखदान थाना तोरवा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (भा.पु. से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशामुक्त करने हेतु “निजात” अभियान के तहत् कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) पूजा कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने वालों की धरपकड़ अभियान चलाया गया ।

यह भी पढ़ें   बड़ी खबर : उदयपुर नवसंकल्प शिविर के लिए छत्तीसगढ़ के कई नेता कमेटी में हुए शामिल

इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि नरेंद्र कोल नामक व्यक्ति बरखदान अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर घर के आस पास घूमकर बिक्री कर रहा है कि सूचना पर सूचनास्थल पहुंचकर घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम नरेंद्र कुमार कोल पिता विशंभर को उम्र 30 साल पता देवरी खुर्द बरखदान थाना तोरवा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ बताया जिसके कब्जे से अवैध महुआ शराब कुल 11 लीटर जप्त किया गया है आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही कर गिरफतार किया गया है ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा, सहायक उप निरीक्षक विदेशी राम साहू आरक्षक सुनील सिंह , धीरेंद्र सिंह अजय शर्मा, लक्ष्मी कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: 3 साल बाद हत्या का हुआ खुलासा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बाढ़ की मार : छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के कोंटा और भद्राचलम में आई भयंकर बाढ़ के कारण जनजीवन प्रभावित, ट्रक चालकों को मिली राहत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   नगरीय निकायों के जनसमस्या निवारण शिविरों में शुरूआती 6 दिनों में मिले साढ़े 26 हजार आवेदन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending