छत्तीसगढ़
थाना सरकंडा क्षेत्र में लगाया गया पुलिस चौपाल
** पुलिस चौपाल में आम जनों से रूबरू होकर सुनी
गई समस्याएं
** पुलिस चौपाल में निजात अभियान के तहत नशे
से दूर रहने दी गयी समझाईश
** आम जनों से प्राप्त शिकायत को तत्काल
निराकरण करने आश्वास्त किया गया
विवरण : संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 29-1-2024 को थाना सरकंडा क्षेत्र के बंधवापारा में जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशन तथा अतरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) राजेंद्र कुमार जायसवाल,नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) मती पूजा कुमार के मार्गदर्शन मे आज पुलिस चौपाल का आयोजन किया गया आयोजन में मुख्य रूप से आम जनों से रूबरू होकर सभी को पुलिस चौपाल के उद्देश्यों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया विदित हो कि बिलासपुर जिले में नशे के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान “निजात” चलाया जा रहा है जिसके तहत नशे मे संलिप्त लोगों को नशे से दूर रहने समझाईश देने के साथ ही नशे से दूर होने के तरीकों तथा विशेषज्ञों द्वारा थाना स्तर पर लगातार काउंसलिंग के संबंध में विस्तृत रूप से बताया गया इसके साथ ही आम जनों से अपील की गई की यदि कहीं पर भी नशे से संबंधित कोई भी सामान की बिक्री हो रही है
तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित थाने को दें जिस पर शत प्रतिशत करवाई करने के बारे में बताया गया इसके साथ ही पुलिस चौपाल कार्यक्रम के तहत आम जनों से उनकी समस्याओं के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई तथा थाना क्षेत्र में बीट प्रभारी को उसके बीट में प्रत्येक जानकारी होने के साथ ही बीट में निवासरत प्रत्येक नागरिक तथा अपराधिक तत्वों के संबंध में जानकारी होना बताया गया कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को उनके बीट प्रभारी से रूबरू कराया गया ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की कोई समस्या होने पर लोगों को तत्काल बीट प्रभारी से मदद मिल सके इसके साथ ही निजात कार्यक्रम तथा पुलिस चौपाल के माध्यम से पुलिस को अपने बीच में पाकर आम लोग काफी उत्साहित नजर आए तथा कार्यक्रम के उद्देश्यों को समझकर इस कार्यक्रम में भरपूर सहयोग देने अपनी सहमति दिए।
पुलिस चौपाल मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) पूजा कुमार, थाना प्रभारी सरकंडा जयप्रकाश गुप्ता एवं स्टाफ के साथ-साथ वार्ड पार्षद श्याम साहू एवं बड़ी संख्या में महिला समूह के सदस्य एवं इमलीभाटा,चौबेकॉलोनी , जोरापारा , बंधवापारा,नूतन कॉलोनी के लोग उपस्थित रहे।
थाना क्षेत्र में इस तरह के कार्यक्रम लगातार अलग-अलग क्षेत्र में संचालित किये जाएंगे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized7 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized6 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized3 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized4 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized5 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized11 hours ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized2 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
