Connect with us

छत्तीसगढ़

अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा तथा चौकी जुनापरा पुलिस द्वारा आपकी पुलिस…आपके द्वार अभियान के अंतर्गत , जन चौपाल और निजात अभियान चलाया गया

Published

on

🔶 अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा तथा चौकी जुनापरा पुलिस द्वारा आपकी पुलिस…आपके द्वार अभियान के अंतर्गत , जन चौपाल और निजात अभियान चलाया गया

🔶 जन चौपाल एंव निजात अभियान कार्यक्रम में एसडीओपी कोटा,जुनापरा चौकी प्रभारी,पुलिस स्टाफ, ग्राम भीमपुरी के सरपंच/पंचगण एवं ग्राम जुनापरा हायर सेकंडरी स्कूल स्टाफ/बच्चे,मिडिल स्कूल भीमपुरी स्टाफ व बच्चे,मातृभूमि स्कूल के स्टाफ और बच्चे ,ग्राम सरपंच तथा गांव के सैकड़ो की तादात‌ में ग्रामजन एंव स्कूल के विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर संतोष सिंह के द्वारा बिलासपुर जिले में निजात अभियान तथा जन चौपाल लगातार चलाने निर्देशित किया गया है। जिसके अंतर्गत लोगों की समस्या का तत्काल निराकरण करने तथा नशा मुक्ति हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उपनिरी राज सिंह के नेतृत्व में चौकी जुनापरा क्षेत्र में लगातार कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें   Breaking: मोहन मरकाम ने ली मंत्री पद की शपथ

जिसके परिप्रेक्ष्य में आज दिनांक आज दिनांक 01.02.2024 को ग्राम भीमपुरी में एसडीओपी कोटा सिद्धार्थ बघेल एंव जुनापरा चौकी प्रभारी द्वारा आपकी पुलिस… आपके द्वार अभियान के अंतर्गत जन चौपाल तथा निजात अभियान जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें नारकोटिक्स/ड्रग्स एवं अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाही करने एवं नशे में होने वाले अपराध तथा नशे से होने वाले नुकसान से संबंधित जानकारी के बारे में बताया गया।

इसके साथ ही साथ चौकी प्रभारी जुनापरा के द्वारा जान चौपाल के अंतर्गत गांव के सरपंच एवं ग्रामीणों से चौकी से संबंधित कोई भी शिकायत/समस्या के संबंध में भी जानकारी लिया गया

एवं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल मोबाइल नंबर के माध्यम से अवगत कराने कहा गया तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा सिद्धार्थ बघेल द्वारा बच्चों एंव महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध तथा अपराध से बचने के उपाय,पास्को एक्ट, गुड टच -बेड टच , सोना चांदी सफाई ठग,एटीएम फ़्रॉड,लॉटरी के नाम पर ठगी, वेरिफिकेशन के नाम पर ठगी,तथा लगातार हो रही साइबर ठगी के संबंध में भी जानकारी देकर साइबर ठगी से बचने का उपाय ,अन्य यातायात जागरूकता एवं अन्य कानूनी के संबंधी में जानकारी दिया गया।

यह भी पढ़ें   डेंगू संक्रमित मरीज के घर से 150 मीटर के दायरे में होगी जांच, बीते दो दिन में मिले थे 11 मरीज

जन चौपाल में लोगो की समस्या सुनने तथा निजात कार्यक्रम में जागरूकता के लिए अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल, चौकी प्रभारी उनि राज सिंह एवं चौकी स्टाफ, ग्राम भीमपुरी के सरपंच व सम्मानीय नागरिक, पंचगण एवं ग्राम जुनापरा हायर सेकंडरी स्कूल स्टाफ/बच्चे,मिडिल स्कूल भीमपुरी स्टाफ व बच्चे,मातृभूमि स्कूल के स्टाफ और बच्चे ,ग्राम सरपंच तथा गांव के सैकड़ो की तादात‌् में ग्रामजन एंव स्कूल के विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कोरिया : विधानसभा निर्वाचन 2023 तैयारी शुरू, EVM मशीनों के प्रथम स्तरीय जांच उपरांत हुआ मॉक पोल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Breaking: मोहन मरकाम ने ली मंत्री पद की शपथ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   कोरिया : विधानसभा निर्वाचन 2023 तैयारी शुरू, EVM मशीनों के प्रथम स्तरीय जांच उपरांत हुआ मॉक पोल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending