Connect with us

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: आईपीएस राहुल भगत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सीएम विष्णुदेव साय के सचिव बनाए गए, आदेश जारी

Published

on

छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी राहुल भगत को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव के पद पर नवीन पदस्थापना दी है।

छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी राहुल भगत को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव के पद पर नवीन पदस्थापना दी है। उन्हें प्रतिनियुक्ति पर मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ किया गया है। वे राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़, छुईखदान गंडई,मोहन-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में पुलिस महानिरीक्षक यानी आईजी के रूप में सेवाएं दे रहे थे। वे सीएम साय के साथ पहले भी काम कर चुके हैं और उनके विश्वनसनीय ऑफिसर माने जाते हैं।

उनका जन्म 15 अक्टूबर 1974 को हुआ था। 2004 में यूपीएससी निकालकर 22 अगस्त 2005 को उन्होंने आईपीएस की सेवा ज्वॉइन की। बेहद साफ सुथरी छवि के आईपीएस राहुल भगत छत्तीसगढ़ में नारायणपुर, कांकेर, रायगढ़ और कवर्धा के एसपी रह चुके हैं। भगत स्पेशल टास्क फोर्स के एसपी भी रहे हैं।

यह भी पढ़ें   थाना कोनी : पुलिस टीम द्वारा निजात अभियान में मिली कामयाबी 83 लीटर कच्ची शराब जप्त 03 आरोपी गिरफ्तार

दूसरी ओर पिछले दिनों रिटायर्ड एडीजी राजेश मिश्रा को ओएसडी पीएचक्यू बनाया गया है। संविदा नियुक्ति पाने वाले वे तीसरे ऑफिसर हैं। इनसे पहले डीएम अवस्थी और संजय पिल्ले संविदा पर काम कर रहे हैं। राजेश मिश्रा 1990 बैच के आईपीएस हैं।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Independence Day 2023: 'मैं 10 साल का हिसाब तिरंगे के नीचे से दे रहा हूं' अर्थव्यवस्था पर बोले पीएम मोदी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh Coal Scam: कोल घोटाले में रानू साहू और दीपेश टांक को SC से मिली जमानत, लेकिन जेल में ही सड़ेंगे!
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: पथरिया ब्लॉक युवा कार्यक्रम के तहत युवाओं ने लगाईं दौड़, फिट रहने का दिया सन्देश
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending