Connect with us

देश

Gorakhpur News : अर्ली मैरिज और एचपीवी से बढ़ा सर्वाइकल कैंसर, गोरखपुर में 303 पेशेंट

Published

on

गोरखपुर (ब्यूरो)। इनका इलाज बीआरडी मेडिकल कालेज में चल रहा है. डॉक्टर्स ने इसकी वजह अर्ली मैरिज और ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) बताया है.
एक साल में 2457 पेशेंट
बता दें, सर्वाइकल कैंसर घातक बीमारी का रूप लेता जा रहा है.

इसकी चपेट में 30 से 55 साल तक की महिलाएं ज्यादा हैं. कैंसर एक्सपर्ट की मानें तो सर्वाइकल कैंसर एक विशेष तरह के एचपीवी और सेक्सुअली ट्रासंमिटेड इंफेक्शन के कारण होता है. एचपीवी में 14 से ज्यादा वायरस तरह-तरह के कैंसर पैदा कर सकते हैं. सर्वाइकल कैंसर के लक्षण हालांकि आमतौर पर ज्यादा स्पष्ट नहीं होते और यही वजह है कि इसे जल्द पहचानना मुश्किल होता है. बीआरडी से मिले आंकड़ों के अनुसार एक साल में सर्वाइकल कैंसर से पीडि़त महिलाओं की संख्या 2457 तक पहुंच गई है.
बच्चेदानी का कैंसर
कैंसर एक्सपर्ट की मानें तो महिलाओं में होने वाला सर्वाइकल कैंसर बच्चेदानी का कैंसर हैैं. सर्वाइकल का कैंसर महिलाओं में होने वाला सबसे सामान्य कैंसर हैं. इसका सही समय पर इलाज कराने से इस घातक बीमारी से बचा जा सकता है. कैंसर के विभिन्न रूपों पर काम कर चुकी बीआरडी मेडिकल कालेज की एक्स एचओडी प्रो. रीना श्रीवास्तव बताती हैैं कि सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस है. इसके अलावा, अन्य कारणों में एक अधिक यौन साथी, यौन संचारित रोग, गर्भ निरोधक गोलियां का लंबे समय तक उपयोग, धूम्रपान, एचआईवी संक्रमण भी इसी में शामिल हैैं.
सर्वाइकल कैंसर के लक्षण
यूरिन में ब्लड आना
दस्त
थकान
वजन घटना
भूख में कमी
पीठ में हल्का और दर्द होना
पैरों में सूजन
पेशाब करते समय कठिनाई या दर्द होना
मल त्याग करते समय आपके मलाशय से दर्द या रक्त स्राव होना
सर्वाइकल कैंसर हृाूमन पेपिलोमा वायरस से होता है. जल्दी शादी होना और अधिक बच्चे पैदा कराना और साफ-सफाई पर ध्यान न देना इसका मुख्य कारण होता है. साथ ही महिलाओं में जागरुकता की कमी भी है. इस पर ध्यान देने की जरूरत है. शुरुआती समय में यदि इसकी पहचान की जाए तो मरीज की जान बचाई जा सकती है.
डॉ. राकेश कुमार रावत, एचओडी कैंसर विभाग बीआरडी मेडिकल कॉलेज
क्या है एचपीवी
ह्यूमन पैपिलोमा वायरस सेक्स करने से फैलता है और इससे कोशिकाओं में बदलाव होते हैं, जिसकी वजह से जननांगों पर मस्से या प्रीकैंसर या गर्भाशय ग्रीवा, योनि, वल्वा, गुदा या गले के कैंसर होते हैं.

यह भी पढ़ें   पत्नी रह-रहकर करवा रही थी पति से काम, वायरल VIDEO में देखिए आगे फिर क्या हुआ
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

Published

on

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए स्कूली छात्रों ने ली शपथ, राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ

सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज

केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:

“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम

आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”

‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’

दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   Bilaspur News: बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए स्कूली छात्रों ने ली शपथ, राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

देश

पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

Published

on

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।

  • महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
यह भी पढ़ें   दिल्ली से ज्यादा गर्म श्रीनगर 14 सालों में पहली बार हुआ ऐसा बर्फ भी गिरी कम

साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।

  • पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल

पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

  • ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
यह भी पढ़ें   Raipur News: सुप्रिया सुले और Bitcoin Scam का कनेक्शन? ईडी की जांच तेज

वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।

  • संगठन और रणनीति का मिला लाभ

बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending