Connect with us

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: दंतेवाड़ा में जवानों की नक्सलियों के बड़े कैडर्स के साथ मुठभेड़, पुलिस ने किया ये बड़ा दावा

Published

on

Dantevada News: जवानों ने 21 फरवरी की सुबह घेराबंदी कर नक्सलियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और लगातार दोनों ओर से गोलीबारी हुई जिसके बाद नक्सलियों के उल्टे पैर भागने की सूचना है.

Naxalites In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सरहदी इलाके में बीते 2 घंटे से जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में पुलिस के अधिकारियों ने कई नक्सलियों के घायल होने का दावा किया है. बताया जा रहा है कि जवानों ने नक्सलियों के बटालियन नंबर -2 के बड़े कैडर्स को घेर रखा है और लगातार दोनों ओर से गोलीबारी जारी है.

पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर पीडीया- हितावर के बीच अपना हेड क्वार्टर बना रखा है और बड़ी संख्या में मौके पर बड़े नक्सली लीडरों की मौजूदगी है, और यह सभी नक्सली पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के हैं. इसी सूचना के बाद दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया और नक्सलियों के अस्थाई कैंप को ध्वस्त करने के साथ भारी मात्रा में नक्सलियों का विस्फोटक भी बरामद किया है.

यह भी पढ़ें   यादव भवन के संचालन हेतु समिति का पुनर्गठन किया गया

सूचना पर ऑपरेशन किया गया था लॉन्च
दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने एबीपी लाइव को बताया कि मंगलवार (20 फरवरी ) शाम से बीजापुर- दंतेवाड़ा के सरहदी इलाके में मौजूद पीडिया- हितावर की जंगलो में बीजापुर और दंतेवाड़ा डीआरजी की टीम, एसटीएफ और सीआरपीएफ के जवानों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, इसी दौरान सूचना मिली कि नक्सली पीडिया के जंगलों में एक अस्थाई कैंप बनाकर रह रहे हैं और यहां नक्सली संगठन के बटालियन नंबर -2 के नक्सली कैडर्स भी मौजूद है.

अस्थायी कैंप को किया गया है ध्वस्त
जवानों ने बुधवार (21 फरवरी )सुबह घेराबंदी कर नक्सलियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, और लगातार दोनों ओर से अभी भी गोलीबारी हो रही है, लेकिन नक्सलियों के उल्टे पैर भागने की सूचना है, जवानों की गोली से कई नक्सलियों के घायल होने की भी सूचना मिली है, फिलहाल अभी जवानों की टीम मौके पर ही मौजूद है जवानों के वापस आने के बाद ही सारी जानकारी मिल पाएगी, एसपी ने बताया कि मौके पर नक्सलियों का अस्थायी कैंप को भी ध्वस्त किया गया है, और नक्सलियों के विस्फोटक सामान, दैनिक सामान भी जवानों ने बरामद किया है.

यह भी पढ़ें   CG: बीजेपी के 2 पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक देंगे मौन धरना

अस्थायी कैंप को किया गया है ध्वस्त
जवानों ने बुधवार (21 फरवरी )सुबह घेराबंदी कर नक्सलियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, और लगातार दोनों ओर से अभी भी गोलीबारी हो रही है, लेकिन नक्सलियों के उल्टे पैर भागने की सूचना है, जवानों की गोली से कई नक्सलियों के घायल होने की भी सूचना मिली है, फिलहाल अभी जवानों की टीम मौके पर ही मौजूद है जवानों के वापस आने के बाद ही सारी जानकारी मिल पाएगी, एसपी ने बताया कि मौके पर नक्सलियों का अस्थायी कैंप को भी ध्वस्त किया गया है, और नक्सलियों के विस्फोटक सामान, दैनिक सामान भी जवानों ने बरामद किया है.

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में फिर बारिश के आसार, कई जिलों में चल रही तेज हवाएं
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG: बीजेपी के 2 पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक देंगे मौन धरना
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   कलेक्टर अवनीश शरण ने धान खरीदी अभियान की तैयारियों पर की समीक्षा बैठक
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending