Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : प्रदेश में बढ़ी बिजली की डिमांड, 4905 मेगावाट तक पहुंची बिजली की खपत

Published

on

रायपुर। राज्य में विगत दिनों से बारिश नहीं होने की स्थिति के कारण कृषि पंपों की निर्भरता विद्युत के प्रति लगातार बढ़ रही है। कृषि पंपों के विद्युत भार खरीफ़ की फसल के समय उस समय और अधिक बढ़ जाती है जब वर्षा में ठहराव की अवधि बढ़ती जाती है

बीते दिनों से बारिश नहीं होने की स्थिति के कारण कृषि की निर्भरता विद्युत के उपयोग में बढ़ने के कारण राज्य की बिजली की कुल डिमांड 4905 मेगावॉट तक पहुंच गई। जो बीते वर्षों में इस सीजन का अधिकतम रिकॉर्ड है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के चेयरमेन अंकित आनंद ने बताया कि इस परिस्थिति पर लगातार नज़र रख रही है ताकि उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति बराबर बनी रहे। वर्तमान में राज्य के सभी पावर प्लांट उत्पादन कर रहे हैं , जिससे स्थिति नियंत्रण में है।

यह भी पढ़ें   प्रदेश के इस जिले में बढ़ा डायरिया का प्रकोप, 2 दिन में मिले 7 मरीज

गौरतलब है कि इसके पहले छत्तीसगढ़ में बिजली की डिमांड 4700 मेगावाट तक ही पहुंची थी। पहली बार इतनी अधिक डिमांड बढ़ी है। इसका कारण बारिश नहीं होना है। खेतों में सिंचाई के लिए पंप चल रहे हैं। गर्मी के कारण एसी और कूलर भी उपयोग किये जा रहे हैं। कोरोना में औद्योगिक गतिविधि कम थी, वहां भी पूरी क्षमता से उत्पादन चल रहा है। यही वजह है कि बिजली की मांग बढ़ गई है। प्रदेश के सभी पावर प्लांट पूरी क्षमता से बिजली उत्पादन कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   दंतेवाड़ा: स्कूल में मिला शिक्षक का शव, गला रेतकर उतारा मौत के घाट
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Gold Price Today: सोने के दाम औंधे मुंह धड़ाम, 24 कैरेट का रेट सुन महिलाओं में मची होड़...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   किराना दुकान में जबरदस्ती घुसकर महिला के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending