Connect with us

छत्तीसगढ़

अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने वाले के विरुद्ध सरकण्डा पुलिस की कार्यवाही

Published

on

थाना सरकंडा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

अप क्र. 305/2024 धारा- 20बी, एनडीपीएस एक्ट

  • अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने वाले के विरुद्ध सरकण्डा पुलिस की कार्यवाही
  • अर्टिगा कार से करीब 49 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद।
  • अर्टिगा कार का चालक गांजा से भरे कार को छोड़कर हुआ फरार।
  • गांजा एवम आर्टिगा कार जुमला कीमती 1490000/ रू किया गया जप्त

नाम आरोपी – अर्टिगा कार कमांक CG 10 BF 4942 का अज्ञात चालक

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07.03.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि मोपका बाईपास रोड की ओर से बिरकोना हाईवे रोड की ओर जा रहे अर्टिगा कार सिल्वर रंग कमांक CG 10 BF 4942 में कुछ व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर परिवहन कर रहे हैं उक्त सूचना से तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से) को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा तत्काल घेराबंदी कर आरोपी गिरफ्तार करने निर्देशित किये

यह भी पढ़ें   Raipur: वकील की क्‍लाइंट के साथ शर्मनाक हरकत, पुलिस ने की कार्रवाई

जिसके परिपालन में अति० पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र कुमार जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा प्रशि. उ.पु.अ. रोशन आहुजा के निर्देशन में तत्काल टीम तैयार कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये बैमा नगोई रोड खपराखोल पुल के पास नाकाबंदी लगाया गया,

जहां मुखबीर के बताये अनुसार अर्टिगा कार सिल्वर कलर का मोपका की ओर से तेज रफ्तार में आते दिखा जिसे हाथ देकर रोकने का प्रयास करने पर बैमा नगोई रोड की ओर तेजी से चलाकर भागने लगा जिसका पीछा करने पर बैना नगोई पुल में कार को टकराकर छोड़कर भाग गया, जिसे पकड़ने का प्रयास करने पर खेत एवं झाड़ी का फायदा उठाते हुये फरार हो गया,

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: रेल संरक्षा आयुक्त करेंगे भनवारटंक मालगाड़ी दुर्घटना की जांच

कार को चेक करने पर कार चालक के पीछे सीट एवं उसके पीछे वाले सीट पर अलग-अलग 2 बोरियों में भरा हुआ मादक पदार्थ गाजा बरामद हुआ जिसे विधिवत् कार्यवाही करते हुये तौल करने पर 49 किलो मादक पदार्थ गांजा किमती 490000 रू. बरामद हुआ। मादक पदार्थ गांजा एवं अर्टिगा कार कमांक CG 10 BF 4942 को जप्त कर अज्ञात चालक के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर पतासाजी में लिया गया है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   हत्या के प्रयास के फरार आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   हत्या के प्रयास के फरार आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending