Connect with us

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: रायपुर के स्कूलों में ‘न्योता भोज’ का आयोजन, परोसा गया खीर, पूरी, सब्जी, पापड़ और सलाद

Published

on

Chhattisgarh News Today: रायपुर के 27 स्कूलों में न्योता भोज का आयोजन किया गया है. इस भोज के जरिए स्कूली बच्चों को स्वादिष्ट भोजन के साथ कई विशेष व्यंजन उनके थाली में परोसे गए हैं.

Chhattisgarh News Today: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर न्योता भोज का आयोजन शुरू किया गया है. इसके तहत बच्चों को विशेष लोगों के जन्मदिन ,विवाह और अन्य खास मौके पर बच्चों को स्वादिष्ट भोजन मिल सकेगा.

सोमवार (11 मार्च) को रायपुर में एक ही दिन में 27 न्योता भोज का आयोजन किया गया और इन 27 स्कूलों में बच्चों को खीर, पूरी ,दाल, चावल ,सब्जी ,पापड़ सलाद और मिठाइयां समेत कई विशेष व्यंजन उनके थाली में परोसे गए.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश जारी होने के बाद सबसे पहले कलेक्टर डॉक्टर गौरव सिंह ने अपने जन्मदिन के मौके पर न्योता भोज का स्कूलों में आयोजन कर इसकी शुरुआत की थी और उसके बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय ने भी रायपुर के दो स्कूलों में न्योता भोज का आयोजन किया और इस दौरान बच्चों को स्वादिष्ट भोजन परोसे गए. वहीं अब इस न्योता भोज को आगे बढ़ाने के लिए कलेक्टर गौरव सिंह ने आमजन से भी विशेष अवसरों पर न्योता भोज देने का आग्रह किया है.

यह भी पढ़ें   Bank Holiday 2023: अगस्त में 7 दिन बैंक रहेंगी बंद, फटाफट निपटा ले अपना जरूरी काम

स्कूली बच्चों को परेसा जाएगा स्वादिष्ट भोजन

इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी ब्लॉक के लिए संपर्क नंबर जारी किया गया है, जिस नंबर में संपर्क कर आम जन स्कूलों में न्योता भोज का आयोजन कर रहे हैं.

अब तक बच्चों को मध्यान्ह भोजन के तहत केवल दाल, सब्जी, चावल परोसी जाती थी, लेकिन अब इन स्कूलों के बच्चों को स्वादिष्ट और पोषणयुक्त भोजन परोसने के लिए न्योता भोज की शुरुआत की गई है. इस न्योता भोज को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है.

सोमवार को रायपुर के 27 सरकारी स्कूलों में न्योता भोज का आयोजन हुआ. इसमें प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आमजन उनके विशेष अवसर पर न्योता भोज का आयोजन कर बच्चों को स्वादिष्ट भोजन खिलाया, कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने बताया कि अब तक रायपुर जिले में 400 से अधिक न्योता भोज का आयोजन किया जा चुका है.

खास बात यह है कि इस न्योता भोज को लेकर प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आम जन भी इस पहल की जमकर सराहना करते हुए न्योता भोज का आयोजन कर रहे हैं.

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह बताया कि जिला प्रशासन की ओर से सभी ब्लॉक के लिए संपर्क नंबर जारी किया गया है, जिस नंबर में संपर्क कर लोग स्कूलों में न्योता भोज का आयोजन कर रहे हैं. खास बात यह है कि इस न्योता भोज के तहत स्कूली बच्चों को स्वादिष्ट भोजन और कई प्रकार के व्यंजन उनके थाली में परोसे जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : सरपंचों की अनोखी पहल, कोविड टीका लगवाने पर खुलेगी लॉटरी, मिलेगा इनाम

27 स्कूलों में आयोजन किया गया न्योता भोज

सोमवार के रायपुर जिले के अलग-अलग कुल 27 स्कूलों में न्योता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आमजन अपने जन्मदिन ,विवाह वर्षगांठ और अन्य खास मौके पर बच्चों को न्यौता भोज का आयोजन कर स्वादिष्ट भोजन खिलाया.

जिला प्रशासन के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को गिरोद के नवीन प्राथमिक शाला में निर्मला निर्मलकर के जन्मदिन के अवसर पर न्योता भेज दी गई.

इसी तरह कुर्रा के शासकीय प्राथमिक शाला में प्रतिभा साहू, ढोढरा शासकीय प्राथमिक शाला में अनीता ध्रुवंशी, परसट्टी के शासकीय प्राथमिक शाला में लोकेश्वरी गेन्दे, छछानपैरी शासकीय प्राथमिक शाला में लोकमणि कोसले, नवापारा के शासकीय प्राथमिक शाला में चिंटू ईश्वर तराने, मुडापार शासकीय प्राथमिक शाला और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में राधेश्याम वर्मा, खरोरा के नए प्राथमिक शाला में निलेश कोयल, भूमिया के शासकीय प्राथमिक शाला में चिंताराम वर्मा, खपरीखुर्द के शासकीय प्राथमिक शाला में कामता प्रसाद वर्मा और परसदा के शासकीय प्राथमिक शाला में टिकेश्वर मनहरे सहित अन्य स्कूलों में आम जनों ने अपने जन्म दिवस पर न्योता भोज का आयोजन किया.

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: अवैध शराब परिवहन करने वालों पर सरकंडा पुलिस की कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार... 18 लीटर देशी शराब जब्त
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   दंतेवाड़ा: प्रेम-प्रसंग के बाद दो समुदायों में तनाव
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bank Holiday 2023: अगस्त में 7 दिन बैंक रहेंगी बंद, फटाफट निपटा ले अपना जरूरी काम
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending