Connect with us

छत्तीसगढ़

Breaking News : Chhattisgarh Lok Sabha Chunav 2024 Date नक्सल प्रभावित बस्तर में कब और कैसे होगी वोटिंग?

Published

on

Chhattisgarh Lok Sabha Chunav 2024 Date: नक्सल प्रभावित बस्तर में कब और कैसे होगी वोटिंग? जानिए शेड्यूल

Chhattisgarh Lok Sabha Chunav 2024 Date: छत्तीसगढ़ के बस्तर का नाम सामने आते ही सबसे पहले जो हमारे सामने तस्वीर आती है, वो नक्सलवाद की होती है. क्योंकि अक्सर बस्तर नक्सली घटनाओं के कारण ही सुर्खियों में आता है. वहीं आज 3 बजे चुनाव आयोग आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करने वाली है. छत्तीसगढ़ में चुनाव कराना निर्वाचन आयोग के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होती है. खासतौर पर बस्तर में तो पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ यहां देश के अन्य राज्यों से भी सुरक्षा बल मुहैया कराया जाता है.
 
2019 में छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर 3 चरणों में हुई थी वोटिंग
बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में वोटिंग हुई थी. चुनाव आयोग ने राज्य में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल और  23 अप्रैल 2019 को तीन चरणों में मतदान की घोषणा की थी. जहां नक्सल प्रभावित सिर्फ बस्तर को एक चरण में रखा गया था.

यह भी पढ़ें   बस से उतरकर घर जा रही महिला को ट्रक ने कुचला

युद्ध से कम नहीं बस्तर का चुनावी रण
बता दें कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), सीमा सुरक्षा बल (BSF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और राज्य पुलिस सहित लगभग 60,000 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था. हालांकि विधानसभा चुनाव में सुरक्षा बलों को ज्यादा दिक्कत नहीं होती है. लेकिन चुनाव आयोग के लिए बड़ी समस्या ये रहती है कि लोकसभा चुनाव पूरे देश में होते हैं, इसलिए सभी जगहों पर सुरक्षा बलों को भेजना काफी कठिन होता है. ये ही कारण है कि लोकसभा चुनाव छत्तीसगढ़ में भी चरणों में होता है.

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

नक्सली इलाकों में महिला कमांडो की हुई तैनाती
वहीं विधानसभा चुनाव 2023 में पहली बार चुनाव के दौरा  नक्सल प्रभावित इलाकों में महिला कमांडो को भी तैनात किया गया था. उन्हें मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और क्षेत्र में गश्त करने की जिम्मेदार दी गई थी. 

43 बीजेपी के नेताओं को सुरक्षा 
वहीं हाल ही में बस्तर संभाग में बीजेपी नेताओं को नक्सलियों ने निशाना बनाना शुरू किया था. इस घटना के बाद राज्य सरकार इस मामले पर संज्ञान लेते हुए बस्तर संभाग के 43 बीजेपी नेताओं को सुरक्षा मुहैया कराई थी. सुकमा जिले के 5 नेताओं में से 4 नेताओं को Y और बीजेपी जिला अध्यक्ष को Y प्लस सुरक्षा दी गई है. बीजापुर दंतेवाड़ा के नेता समेत बाकी 39 नेताओं को X श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. भाजपा नेताओं की हत्या के बाद राज्य सरकार ने ये फैसला लिया था.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   अंबिकापुर: रफ्तार का कहर, अनियंत्रित ट्रक पलटा, ड्राइवर और क्लीनर बाल-बाल बचें
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG: निजी संस्थान और शासकीय कार्यालयों के लिए वर्क-फ्रॉम होम के आदेश जारी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending