Connect with us

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: सुकमा जिले में खतरनाक नक्सली सम्मैया सोड़ी ने किया आत्मसमर्पण, आठ लाख का इनाम था घोषित

Published

on

Dangerous Naxalite with a reward of Rs 8 lakh surrenders in Sukma district

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आठ लाख रुपये के इनामी नक्सली ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली रोशन उर्फ सम्मैया सोड़ी (30) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, सुकमा जिले के बुर्कालंका में रहने वाले नक्सली ने नक्सलियों की विचारधारा से त्रस्त होकर संगठन को छोड़ते हुए पुलिस के मुख्यधारा में आकर आत्मसमपर्ण कर दिया, समर्पित नक्सली के ऊपर 8 लाख रुपये का इनाम भी घोषित था। वह वर्ष 2008 से 2009 तक ग्राम बुर्कलंका जीआरडी मिलिशिया सदस्य रहा है। इसके अलावा वह वर्ष 2010 जनवरी माह जून तक पालाचलमा एलओएस सदस्य रहा। जिसके बाद वह वर्ष 2010 जूलाई से 2011 तक आंध्रा-ओड़िशा बॉर्डर (एओबी) जुड़ा रहा। वहीं, वर्ष 2012 के माह अगस्त से अब-तक सीआरसी कंपनी नंबर 2 का (पीपीसीएम) का सदस्य रहा। 

यह भी पढ़ें   इंजीनियर की बेटी ने की खुदकुशी, कर रही थी PAT की तैयारी

कई हमलों में रहा शामिल
रोशन वर्ष 2015 में जिला बीजापुर क्षेत्रान्तर्गत थाना भैरमगढ़ के जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल था। वर्ष 2016 में थाना किस्टाराम क्षेत्रान्तर्गत बोट्टेतोंग के जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल था। इस मुठभेड़ में नौ नक्सली मारे गये थे। वर्ष 2018 में जिला बीजापुर क्षेत्रान्तर्गत थाना उसूर के ग्राम पुजारीकांकेर पुलिस-नक्सली मुठभेड़ मे शामिल था। इस मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गये थे। वर्ष 2021 में जिला बीजापुर क्षेत्रान्तर्गत सुकमा के सीमावर्ती ग्राम टेकलगुड़ा पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल था।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: नवंबर महीने के इस तारीख को रद्द रहेंगी ये पांच ट्रेनें
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सीएम भूपेश बघेल ने ली अधिकारियों की क्लास...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार, 1 किलो चांदी जब्त
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending