Connect with us

छत्तीसगढ़

दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बहतराई इंडोर स्टेडियम में किया गया सामूहिक योगाभ्यास

Published

on

योग से जीवन में आती है सकारात्मकता: केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू

स्वस्फूर्त लोगों की भागीदारी से दिखी योग की बढ़ती लोकप्रियता

स्वयं और समाज के लिए योग थीम पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

विकासखण्ड मुख्यालयों सहित गांवों में भी मनाया गया योग दिवस

बिलासपुर, 21 जून 2024/अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बहतराई स्टेडियम में पूरे उत्साह के साथ योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने विभिन्न मुद्राओं में योगाभ्यास किया। स्वयं और समाज के लिए योग थीम पर दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय इस योगाभ्यास कार्यक्रम में बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान, पूर्व सांसद श्री लखन लाल साहू, श्री रामदेव कुमावत, संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने भी योगाभ्यास किया। हजारों की संख्या में बच्चों एवं नागरिकों ने योगाभ्यास एवं प्राणायाम किया। इस अवसर पर ब्रम्हाकुमारी दीदी मंजू सहित अन्य योग प्रशिक्षकों, योगाचार्यों के मागदर्शन में प्रतिभागियों द्वारा योगाभ्यास, ताड़ासन, वक्रासन, प्राणायाम जैसे अनुलोम विलोम, कपालभाति, भुजंगासन, भ्रामरी जैसे आसानों का अभ्यास एवं ध्यान किया गया।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: थाना तोरवा पुलिस की जुआ कार्यवाही, जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार

कार्यक्रम में केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देेते हुए कहा कि नियमित रूप से योग करने पर शरीर में सकरात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जीवन को सही दिशा देने के लिए योग, ज्ञान एवं ध्यान आवश्यक है। इसके माध्यम से जीवन को संतुलित किया जा सकता है। योगासान हमारी शरीर की रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता को बढ़ाते है और बीमारियों को दूर करते है। अपने व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर हमें अवश्य योग करना चाहिए। योग से न केवल शरीर अपितु मन भी स्वस्थ रहता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्व पटल पर एक नया रूप दिया। आज पूरा विश्व योग कर रहा है। इस अवसर पर विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने कहा कि योग करें और निरोग रहें। इससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है। आज पूरा विश्व योग अपना रहा है और उसे अपने जीवन में निरंतर अपनाने की आवश्यकता है। इस अवसर नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री आर पी चौहान,एडीएम श्री आरए कुरूवंशी, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी, विभिन्न योग संस्थाओं के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: मारपीट के आरोपी राजीव दुबे को तारबाहर पुलिस ने किया गिरफ्तार

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों में भी योगाभ्यास किया गया। जिले के सभी विकासखण्डों, नगरीय निकायों में सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया गया।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ से पूरी तरह खत्म होगा नक्सलवाद? गृह मंत्री अमित शाह ने तय की डेडलाइन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   शिवनाथ नदी में मिली लाश की गुत्थी सुलझी, मां से नाजायज सबंध पर हत्या.... पढ़ें पूरा मामला
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   कांग्रेस के आदिवासी विधायकों की अहम बैठक आज
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending